गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
Restaurant Style Chicken Tandoori: अगर आपके घर में तंदूर नहीं है, तब भी आप गैस या तवे पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट और जूसी चिकन तंदूरी आसानी से बना सकते हैं। सही मैरिनेशन, मसालों का संतुलन और स्मोकी फ्लेवर रेसिपी को शानदार बनती है।

अगर आपको रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी और मसालेदार चिकन तंदूरी पसंद है, लेकिन घर में तंदूर नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं। आप गैस, तवा या कढ़ाई की मदद से भी बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन तंदूरी तैयार कर सकते हैं। सही मैरिनेशन और कुछ आसान कुकिंग टिप्स अपनाकर चिकन बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से बेहद जूसी बनता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान सामग्री और स्टेप-बाय-स्टेप विधि।

चिकन तंदूरी बनाने की सामग्री
- 500 ग्राम चिकन (लेग पीस या बड़े टुकड़े)
- 1 कप गाढ़ा दही
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच तंदूरी मसाला
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- स्वादानुसार नमक
- मक्खन और चाट मसाला (सर्व करने के लिए)
स्टेप 1: चिकन को करें मैरिनेट
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर हल्के कट लगा दें, ताकि मसाला अंदर तक पहुंच सके। अब एक बड़े बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी मसाले, नींबू का रस, सरसों का तेल और नमक मिलाएं। इस मिश्रण में चिकन डालकर अच्छी तरह कोट करें। बाउल को ढककर कम से कम 2 घंटे के लिए रखें। अगर रातभर फ्रिज में मैरिनेट करेंगे तो स्वाद और भी बेहतर आएगा।
स्टेप 2: गैस पर पकाने की आसान विधि
एक भारी तले का तवा या नॉन-स्टिक पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं। मैरिनेट किया हुआ चिकन धीमी से मध्यम आंच पर रखें। हर 6-7 मिनट में पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए। बीच-बीच में बचा हुआ मैरिनेशन या थोड़ा मक्खन लगाते रहें, जिससे चिकन सूखे नहीं और स्वाद भी बढ़े।
ये भी पढे़ं- आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर
स्टेप 3: दें रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी फ्लेवर
जब चिकन पूरी तरह पक जाए, तब उसे स्मोकी स्वाद देने के लिए एक छोटा जलता हुआ कोयला कटोरी में रखें। कटोरी को पैन में रखकर उस पर थोड़ा घी डालें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें। 5 मिनट बाद ढक्कन हटाएं। इससे चिकन में तंदूर जैसा शानदार स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा।
सर्व करने का तरीका
तैयार चिकन तंदूरी पर थोड़ा मक्खन लगाएं और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें। इसे प्याज के लच्छे, नींबू के टुकड़े, हरी चटनी और रूमाली रोटी या नान के साथ गर्मागर्म परोसें। घर पर बना यह चिकन तंदूरी स्वाद में इतना लाजवाब होगा कि हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रहेगा।
ये भी पढे़ं- बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.