बिना कपड़ों के मनाना है हनीमून, तो दुनिया के इन 8 जगहों पर नैकेड रहने की है आजादी

दुनिया भर में नो क्लॉथ हनीमून (No cloth Honeymoon) का चलन बढ़ रहा है। कपल ऐसी जगह पर जाना पसंद कर रहे हैं जहां कपड़े नहीं पहनने की आजादी हो। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई देशों ने बिना कपड़ों के घूमने की इजाजत दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2022 2:04 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. दुनिया भर में बिना कपड़ों वाली छुट्टियां मनाने का चलन बढ़ रहा है। कपल खूबसूरत जगहों पर नेचर को महसूस करने के लिए बिना कपड़ों के वक्त गुजराने की चाहत रखते हैं। दुनिया के कई देशों ने अपने यहां समंदर के किनारे बिना कपड़ों के घूमने की इजाजत दी है। तो चलिए बताते हैं हम आपको 10 रोमांचक प्लेस के बारे में जहां आप नैकेड घूम सकते हैं, शॉपिंग कर सकते हैं। यहां तक की अपने पार्टनर के साथ रोमांस भी खुलेआम कर सकते हैं।

1.फ्लोरिडा का हॉलोवर बीच पार्क (Haulover Beach Park, Florida)
अमेरिका का सबसे खूबसूरत राज्य फ्लोरिडा में पूरे साल घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां अविश्वसनीय समुद्र तट हैं, मनोरंजक पार्क हैं। यहां का हॉलोवर बीच पार्क में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसके पीछे वजह बिना कपड़ों के घूमने की इजाजत है। सफेद रेत पर आप बिना कपड़ों के सन राइज और सन सेट का मजा ले सकते हैं। पार्टनर को निहार सकते हैं। यहां कपड़े पहनना वैकल्पिक है।

2. फ्रांस का कैप डी'एगडे (Cap d’Agde, France)

कैप डी'एगडे को बिना कपड़ों का शहर कहा जाता है।इस पूरे शहर में लोग बिन कपड़ों के ही घूमते हैं। शॉपिंग करते हैं। यहां कपड़े पहनने पर लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। तो अगर पार्टनर या फिर अकेले न्यूड घूमने की इच्छा है तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है।

3.स्पेन का प्लात्जा डेस कैवलेट (Platja des Cavallet, Spain)

स्पेन में प्लात्जा डेस कैवलेट बीच है। जहां पर आप बिना कपड़ों के चिल कर सकते है। सुबह में आप रेत पर लेटकर सन राइज का मजा ले सकते हैं। 

4. पैराडाइज बीच और रेड बीच (Paradise Beach, Greece)

ग्रीस में पैराडाइज और रेड बीच है जहां पर बिना कपड़ों के आप घूम सकते हैं। यहां आप खूबसूरत लोकेशन को भी एन्जॉय कर सकते हैं। 

5. जर्मनी में वानसी (Wannsee, Germany)

जर्मनी में वानसी बीच पर भी आप खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। यहां आप कई तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं।वानसी झील यूरोप में सबसे लंबे अंतर्देशीय रेत समुद्र तट बीच है।

6.लेडी बे बीच, ऑस्ट्रेलिया ( Lady Bay Beach, Sydney, Australia)

ऑस्ट्रेलिया में तो कई समुद्र तट पर कपड़े वैकल्पिक है। लेकिन लेडी बे बीच आधिकारिक रूप से नग्न बीच है। सिडनी हार्बर के साउथ हेड के ठीक अंदर स्थित, यह छोटा बीच हैं।यह प्लेस काफी शांत हैं। 

7.व्रेक बीच, वैंकूवर, कनाडा (Wreck Beach, Vancouver, Canada)

वैंकूवर स्थित व्रेक बीच दुनिया का सबसे लंबा समुद्र तट है। यह 7.8 किलोमीटर लंबा है। 1970 से इस समंदर तट पर लोग बिना कपड़ों के नजर आते हैं। सड़क के पार ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी है। वहीं किनारे सदाबहार पेड़ हैं। पानी के उसपार बर्फ से ढकी चोटियां बेहद ही हसीन लगती है।

8.लिटिल बीच, माउ, हवाई (Little Beach, Maui, Hawaii)

समुद्र तट पहाड़ी पेड़ों से घिरा हुआ लिटिल बीच उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह हो सकती है जो कपड़े छोड़कर घूमना पसंद करते हैं वो भी ठंड में। ज्वालामुखी और पुराने लावा प्रवाह से घिरे हुए इस बीच पर लोग शांति के पल गुजारने जाते हैं। रविवार के दिन इस बीच पर फायर डांसर और ड्रम सर्कल लोगों का मनोरंजन करते हैं।

और पढ़ें:

14 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, नहाना तो दूर आंसू और पसीना बहाना भी है मना

होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ प्रेमी ने खेला खतरनाक 'गेम', लव स्टोरी का ऐसा अंजाम हिला कर रख देगा

करीना कपूर की तरह पाना है जीरो फिगर, तो डाइट में शामिल करें ये 5 तरह की चाय

Share this article
click me!