बार्बी डॉल जैसी दिखती है ये नर्स, हॉस्पिटल में ऐसे कपड़े पहनने पर हुई ट्रोल, मरीज का भी होता है बुरा हाल

Published : Jul 21, 2022, 05:17 PM ISTUpdated : Jul 21, 2022, 07:41 PM IST
बार्बी डॉल जैसी दिखती है ये नर्स, हॉस्पिटल में ऐसे कपड़े पहनने पर हुई ट्रोल, मरीज का भी होता है बुरा हाल

सार

एक नर्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बार्बी डॉल जैसी फिगर रखने वाली महिला को ट्रोल किया जा रहा है। 22 साल की नर्स का फिगर और उसके कपड़े को देखकर मरीज भी हैरान हैं। 

लाइफस्टाइल डेस्क. भगवान हर इंसान को अलग-अलग गढ़ कर भेजता है। कुछ लोग अपने शरीर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो सर्जरी का सहारा लेकर उसे खूबसूरत बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक लड़की है जिसका फिगर सबसे अलग है। उसने इसके लिए कोई सर्जरी नहीं कराई है। वो बिल्कुल बार्बी डॉल की तरह लगती है। लेकिन उसका ये फिगर उसके लिए मुसीबत बन गया है। चलिए बताते हैं अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली  एरिका डियाज (Erika Diaz) की कहानी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अमेरिका के एक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के बाद एरिका बतौर नर्स काम कर रही है। 22 साल की एरिका हॉस्पिटल कॉस्ट्यूम पहनकर जब काम पर जाती हैं तो लोग उन्हें घूरते हैं। यहां तक की अस्पताल के मरीज भी ताने देते हैं। मरीजों को लगता है कि वो अश्लील है। यहां तक की उनके परिवारवाले भी इसे गलत बताते हैं। 

नेचुरल फिगर से परेशान एरिका

एरिका ने बताया कि उन्होंने इस तरह का फिगर पाने के लिए कोई सर्जरी नहीं कराई है। बल्कि ये नेचुरल हैं। वो आमतौर पर ब्लू रंग का स्क्रब सूट पहनकर काम पर जाती हैं। वो टॉप को पैंट के साथ टक कर लेती हैं। लेकिन उन्हें इसकी वजह से ताने सुनने पड़ते हैं। सोशल मीडिया ट्रोल होना पड़ता है। एरिका ने यूनिफार्म के साथ TikTok पर कई वीडियोज शेयर किए हैं।

यूजर कर रहे हैं ट्रोल 

वीडियो में वो अलग-अलग एंगल में पोज दे रही हैं। जिसके बाद यूजर्स ने उनकी ड्रेस की आलोचना की। कुछ लोगों ने कहा कि एरिका को एक साइज बड़े कपड़े पहनना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये कपड़े नर्स के लिए सही नहीं हैं। वहीं एक यूजर ने इसे अंग प्रदर्शन बता दिया।

एरिका ऐसे कमेंट से होती हैं परेशान

एरिका कहती हैं कि जब वो मरीजों को देखने जाती हैं तो वहां भी कई सारी बातें सुनने को मिलती है। परिजन भी उन्हें गलत बात बोलते हैं। उन्होंने कहा कि कमेंट उन्हें परेशान करते हैं। वो नेचुरली ही ऐसी हैं। वो पढ़ाई के लिए जॉब कर रही हैं। लेकिन ये सब उन्हें काफी डिस्टर्ब करती है।

और पढ़ें:

यहां एक के साथ एक दुल्हन मिलती हैं 'मुफ्त', लेने से किया इंकार तो दूल्हे राजा को मिलती है आजीवन कारावास

'सावित्री'बनी यह वैज्ञानिक पत्नी, सुपरबग ले रहा था पति की जान, वायरस के कॉकेटल से मौत के मुंह से लाई खींच

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सावन में हरे के साथ ऑरेंज रंग भी क्यों है खास? देखें 6 खूबसूरत साड़ी कलेक्शन
दादी के बटुए को दें स्लिंग बैग टच, 5 स्टेप में ऐसे करें क्रिएट