Plants That Improve Focus: ऑफिस की टेबल पर कौन-से पौधे रखने से बढ़ सकती है प्रोडक्टिविटी? जानिए बेबी रबर प्लांट, जेड प्लांट आदि के फायदे। एक स्टडी के मुताबिक ये पौधे फोकस बढ़ाने और काम की क्षमता में 15% तक सुधार करने में मदद कर सकते हैं।
जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी एप्लाइड में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जब ऑफिस या वर्किंग प्लेस में कुछ खास पौधे रखे गए, तो ऑफिस की प्रोडक्टिविटी में 15% की वृद्धि हुई। आप ऑफिस की टेबल में बेबी रबर प्लांट रख सकते हैं। मोटे, मोम जैसे पत्तों के कारण इसे बेबी रबड़ प्लांट कहा जाता है। एक फुट लंबा पौधा आप आसानी से ऑफिस की डेस्क में रख सकते हैं। इसे ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती है। सीधी धूप में बिल्कुल न रखें वरना ये पौधा झुलस जाएगा।
25
मनी प्लांट
मनी प्लांट काफी आसानी से लग जाने वाला पौधा है। इसे उगना बेहद आसान होता है। आप इसे अपनी स्टडी टेबल पर भी लगा सकते हैं। यह मिट्टी के साथ पानी में भी लग जाता है। इसकी टहनी की कम से कम दो गांठ के साथ तिरछा काटना है और उसे पानी में डालना है। फ्रेंग शुई के अनुसार यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक तरंगे फैलाता है। इससे आपकी काम की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी।
जेड प्लांट अपनी सुंदर छोटी पत्तियों के कारण आकर्षण का केंद्र होता है। ये आसानी से छोटे पॉट में भी लग जाता है। आप इसे आसानी से छोटी से लेकर बड़ी टेबल के एक कोने में सजा सकते हैं। इसकी पत्तियों के अंदर पानी भरा होता है जिसके कारण ये काफी सुंदर दिखती हैं।
अगर आपको ऑफिस टेबल में हरियाली के साथ ही फ्लावर भी चाहिए, तो पीस लिली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। ये पौधा दिखने में सुंदर होता है और सफेद फूल काफी आकर्षक लगते हैं। आप इसे मध्यम रोशनी में रखें और मिट्टी को गीला रखें। ये खूब खिलेगा।
55
जेडजेड प्लांट
जेड प्लांट से अलग जेडजेड प्लांट गहरी पत्तियों वाला पौधा है। इस पौधे को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है। चूंकि पौधे की पत्तियां घनी होती हैं, तो डेस्क में इसे रखने से डेस्क भरी लगती है। ये पौधा भी सकारात्मकता को बढ़ाता है, जिसके कारण प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.