Snoring Health Risks: क्या खर्राटे शादीशुदा रिश्ते में दरार की वजह बन सकते हैं? जानिए भोपाल के अनोखे तलाक मामले के साथ खर्राटों और स्लीप एपनिया के खतरे, इसके लक्षण, कारण और बचाव के आसान उपाय।
पति-पत्नी के बीच तलाक के आपने कई कारण सुने होंगे लेकिन क्या कोई पत्नी अपने पति को खर्राटों की वजह से तलाक दे सकती है? जी हां! एक ऐसा ही मामला सामने आया है भोपाल फैमिली काउंसलिंग के दौरान। दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे पत्नी को परेशान कर देते थे। इस कारण से पत्नी की नींद पूरी नहीं हो पाती थी। लगातार पत्नी इस कारण परेशान रहने लगी और आखिरकार उसने तलाक लेने का फैसला लिया। महिला ने फैमिली काउंसलर से कहा कि वह बहुत अच्छे हैं पर मैं रात भर जाग नहीं सकती है। जानते हैं आखिर खर्राटों की समस्या कितनी खतरनाक होती है और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है?
25
स्लीप एपनिया का संकेत हैं खर्राटे
स्लीप एपनिया एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें सोते समय सांस बार-बार कुछ सेकेंड के लिए रुकती है। इसके कारण शरीर को ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं मिल पाता और नींद बार-बार टूटती भी है। हर व्यक्ति जो खर्राटे लेता है, जरूरी नहीं कि उसे स्लीप एपनिया ही हो। अगर खर्राटे के साथ सुबह उठने पर सिर दर्द होता है, दिन भर नींद या थकान महसूस होता हो या मुंह सूख रहा हो तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करना चाहिए। खर्राटे केवल व्यक्ति के बल्कि पूरे परिवार के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। American Academy of Sleep Medicine के सर्वे के अनुसार लगभग 35% अमेरिकी वयस्क पार्टनर के खर्राटों के कारण अलग सोता है। इस समस्या के 10 सालों में केस 3 गुना बढ़े हैं।
35
खर्राटे और हार्ट अटैक का क्या है संबंध?
जो लोग अधिक खर्राटे लेते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण स्लीप एपनिया होता है। जब किसी व्यक्ति को ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) होता है, तो सोते में समय उसकी सांस बार-बार रुक जाती है।इस कारण से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी कम होता है, जिसके कारण शरीर पर अधिक प्रेशर पड़ता है। अचानक ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है और हृदय की धड़कन भी अनियमित हो जाती है। शरीर में सूजन बढ़ जाती है और रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आप खर्राटों से बचना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। खाना खाने के बाद कभी भी तुरंत लेटने की गलती न करें। कुछ देर टहलें। ऐसा करने से न सिर्फ वजन कम होगा बल्कि खर्राटों की समस्या भी दूर होगी।
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो उसे कम करना बेहद जरूरी है।
सिगरेट या शराब का सेवन न करें। अगर ऐसा करते हैं तो इसे धीरे-धीरे कम करें। सोने से पहले हैवी खाना खाने से बचें।
सिर के नीचे तकिया लगाकर सोना चाहिए। इससे खर्राटे कम आते हैं।
पीठ के बल सोने की वजाह करवट लेकर सोना बेहतर उपाय है। बिस्तर पर जाने से पहले आपको अच्छी तरीके से नाक और गले की सफाई करनी चाहिए ताकि खर्राटों की समस्या न हो।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.