हैंगर से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
अगर आप घर में प्लांट लगाना चाहती हैं लेकिन ज्यादा ऊंची जगह पहुंचना मुश्किल है और जमीन पर गमले लगाने की जगह नहीं है तो लोहे का हैंगर काम आसान करेगा। लोहे के हैंगर को रस्सी की मदद से ऊंचाई पर बांध दें ताकि गमले लगाने पर यह गिरे न । अब छोटे-छोटे प्लास्टिक के फिर बोरे से बनाए हुए गमले तैयार करें, ध्यान रहे कि यह ज्यादा बड़े नहीं होने चाहिए। इस गमलों में आप कम जड़े वाले पौधे लगा सकते हैं। आप क्यूट हैंगर प्लांटर को बालकनी, खिड़की पर लगा सकते हैं।