
अलमारी के एक कोने में अक्सर उन जींस का जमावड़ा रहता है जो खरीद तो लेते हैं लेकिन पहनने में अच्छी नहीं लगती हैं, या फिर उनमें दाग लगने के बाद छोड़ देते हैं। अगर आपके के वॉर्डरोब में भी ऐसी कई तरह की जींस या डेनिम ट्राउजर हैं तो इसे किसी को देने की बजाय घर पर थोड़ी सी क्रिएटिविटी और आसान DIY ट्रिक की मदद से बेहद ट्रेंडी और नया लुक दिया जा सकता है। आइए जानते हैं जींस को नया बनाने के इस आसान तरीके के बारे में।
अगर आपकी जींस में दाग लगा गया है या फिर पुरानी हो गई है तो इसे धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर पर्दे की आईलेट को जींस के ऊपर रखकर, गोल शेप बनाकर मार्कर या पेंसिल से निशान लगा दें।
दूसरे स्टेप पर जहां भी मार्कर से निशान लगाए हैं, सावधानीपूर्वक उसे गोलाकार हिस्से में काटकर जींस में छोदा सा बनाए। यही, प्रोसेस पूरे जींस में दोहराएं।
ये भी पढ़ें- ₹2000 का डिजाइनर लैंप क्यों खरीदें? गुब्बारे से घर पर बनाएं होम डेकोर शोपीस
अब आईलेट के पिछले हिस्से को जींस के अंदर से डालें और उसके ऊपर वाले हिस्से को बाहर से दबाकर फैब्रिक ग्लू से अच्छी तरह से फिक्स कर दें। इस तरह आप सहूलियत के हिसाब से पूरी जींस में अलग-अलग जगहों पर छेद कर आईलेट्स लगाएं। बस तैयार है आपकी नई जींस जो पुरानी होकर भी नया और फंकी लुक देगी।
ये भी पढ़ें- रिक्रिएट करें आलिया भट्ट का अजरख साड़ी लुक, वो भी पूरे 63% डिस्काउंट के साथ !
फैशन की दुनिया में चाहे जितने बदलाव आन जाएं डेनिम जींस एवरग्रीन रहती है। इसे आप टी-शर्ट और स्नीकर्स संग वियर कैजुअल लुक क्रिएट कर सकती हैं तो व्हाइट शर्ट, ब्लेजर और लोफर संग ऑफिस लुक। वहीं, पार्टी के लिए साटन टॉप बेस्ट रहेगा। आप सही फिट, फुटवियर संग इसे खूबसूरत बना सकती हैं।
डिस्ट्रेस्ड जींस में कट, रफ एज फटी हुई और घिसा हुआ लुक जानबूझकर दिया जाता है। जबकि पैचवर्क जींस में अलग-अलग रंग-प्रिंट और डेनिम वर्क देखने को मिलता है।
लोअर वियर के लिए पैंट और जींस खूब पहनी जाती हैं। जींस मुख्यता डेनिम फैब्रिक पर होती हैं, जो अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है। जबकि पेंट, अक्सर कॉटन, लिनेन या अन्य फैब्रिक पर होती है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.