DIY Lamp Ideas: महंगे लैंप खरीदने की आवश्यकता नहीं। जानिए कैसे एक गुब्बारे, चूड़ी और जूटी की रस्सी से घर बना सकते हैं स्टाइलिश और लैंप, जो न केवल होम डेकोर को एस्थेटिक बनाएगा बल्कि बजट भी बचाएगा।

जब बात घर की खूबसूरती की आती है तो लोग पैसा खर्च करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। आजकल तो महंगे-महंगे शोपीस खरीदना स्टेटस सिंबल बन चुका है। अगर आप भी आशियाने को यूनिक और हटकर बनाने की चाहत को रखती हैं लेकिन कम बजट में तो आप सही जगह पर हैं। जरूरी नहीं है कि हर चीज में पैसा पानी की तरह बहाए जाए, कई बार घर में मौजूद चीजों से भी एक से बढ़कर होम डेकोर क्राफ्ट बनाए जा सकते हैं। इन दिनों लाइटिंग वाले लैंप बहुत वायरल हैं, अब इन्हें बाजार से खरीदने जाओ तो 2000 रु. से कम में कुछ नहीं मिलने वाला, लेकिन घर पर पड़ी बेकार चूड़ियों और बलून की मदद से तैयार कर सकती हैं।

View post on Instagram

चूड़ियों से लैंप कैसे बनाएं ?

यह बहुत आसान लेकिन क्रिएटिव DIY आइडिया है। सबले पहले किसी भी रंग का बलून लेकर उसे मनपसंदीदा साइज में फूलाकर गांठ लगा दें। अब इसमें सेम साइज की चूड़ी या कड़े को ग्लू गन की मदद से धीरे-धीरे पूरे गुब्बारे में चिपकाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान ग्लू गन की तापमान ज्यादा न रखें, वरना गुब्बारा फूट सकता है। हल्के हाथों से चूड़ियों को चिपकाकर 6-7 घंटे के लिए छोड़ दें। जब यह पूरी तरह से सेट हो जाए तो आप अंदर वाले गुब्बारे को फोड़ दें, और उसके अंदल इलेक्ट्रिट वायर नाइट बल्ब डालकर किसी भी साइड टेबल पर रख दें।

ये भी पढ़ें- रिक्रिएट करें आलिया भट्ट का अजरख साड़ी लुक, वो भी पूरे 63% डिस्काउंट के साथ !

जूट की रस्सी भी बनाएं लैंप

अगर आपके पास चूड़ियां नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसकी बजाय आप जूट की रस्सी से भी खूबसूरत लैंप बना सकती हैं। इसके लिए गुब्बारा लें और उसपर क्रॉस या किसी भी डिजाइन में जूट की रस्सी को ग्लू की मदद से लपेटते जाए, जब यह पूरी तरह से चिपक जाए तो सूखने रख दें। आखिर में गुब्बार फोड़ दें, बस आपका रास्टिक और क्यूट सा लैंप तैयार है, जिसे बालकनी, लिविंग रूम, बेडरूम के लिए विकल्प बनाया जा सकता है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें- 16 तरह की कढ़ाई, शीशों का जादू और GI टैग, आखिर क्यों खास है कच्छ एंब्रॉयडरी?