Rajkoti Silver Payal Designs: ₹5,000-10,000 की रेंज में राजकोटी झालर पायल के लेटेस्ट डिजाइन देखें। पांव की नजाकत बढ़ाने के लिए बेसिक पीस से हटकर सॉलिड वर्क, पट्टी और मीनाकारी पीस आपको खूब पसंद आएंगे।
पांव की नजाकत पायल से होती है। बाजार में घुंघरू वर्क से लटकन डिजाइन वाली झांझर की भरमार है। अगर आप भी स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो बेसिक पीस से हटकर स्टाइल में चार चांद लगाते हुए खरीदें राजकोट की प्रसिद्ध झालर डिजाइन जो न केवल ट्रेडिशनल लुक देगी बल्कि आपका बजट भी नहीं बिगाड़ेगी। चेक करें 5000-10000 रु. की रेंज में फैंसी लेटेस्ट पैटर्न।
24
फैंसी झालर पायल डिजाइन
राजकोटी मीनाकारी वर्क पर फैंसी पायल हैं जो बारीक लड़ियों और चौड़े पट्टे पर बनाई जाती है। एंकलेट के बीच-बीच में दिल आकार की नक्काशी संग खूबसूरत मनकों का काम और बूटी वर्क है, जिन पर लगे गुलाबी-सफेद रंग के महीन नग सुंदरता बढ़ा रहे हैं। आप भी पैर को रॉयल लुक देने के लिए इसे विकल्प बना सकती हैं।
मॉडर्न वुमन के लिए राजकोटी झालर की यह स्लीक और हल्की डिजाइन है, जिसे रोजाना पहनने के लिए विकल्प बनाया जा सकता है। इसमें चांदी के बेस पर सिंगल बारीक जालीदार चेन का काम है। जबकि किनारों पर लगे बारीक झालर, लाल-हरे रंग के नग कमाल लगते हैं। आप सादगी और सोबर लुक के लिए इसे चुनें।
34
बूटीदार झालर राजकोटी पायल
इस पायल की डिजाइन में नीचे की तरफ घुंघरू नहीं बल्कि थोड़ी-थोड़ी दूर पर बीड्स लगे हैं जो इसे सोबर और क्लासी लुक देगी। साथ में मुख्ट पट्टी पारंपरिक राजकोटी जाली वर्क पर आती है, जिसकी खासियत गोल-चौकोर पैटर्न संग मीनाकारी नग है। आप इसे रोजाना तो नहीं पार्टी-फंक्शन में पहन सकती हैं।
पांव को भारीपन और नजाकत देते हुए इस तरह की झालर खरीद सकती हैं। इसमें हल्के-हल्के बीड्स की मदद से झालर जैसा लुक क्रिएट करते हुए फूल बने हुए हैं। साथ में छोटे-छोटे मीनाकारी नग लुक इन्हेंस कर रहे हैं। अगर आप पारंपरिक और ट्रेडिशनल वर्क पसंद करती हैं तो इसे चुनना बनता है।
44
राजकोटी मीनाकारी पायल
यह पायल रोजाना पहनने के लिए आइडियल च्वाइस है। इसमें चांदी की पट्टी पर जालनुमा डिटेलिंग के साथ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मोर मोटिफ बने हुए हैं जो लाल, नीले और हरे रंग के नग संग आते हैं। साथ में नीचे की तरफ झालर दी गई है जो पारंपरिक और हैवी लुक देती है।
राजकोटी झालर पायल
यह डिजाइन चौड़े बेस और मैट फिनिश टेक्चर्ड पर आती है जिसमें चांदी की पट्टी चार चांद लगा रही है। साथ में छोटे-छोटे फ्लोरल पैच, चक्र और रंग-बिंरेग स्टोन की खूबसूरती कमाल लग रही है। इस पायल की खासियत पारंपरिक घुंघरू हैं तो पतली चेन पर मॉडर्न वाइब देते हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.