
रिलेशनशिप डेस्क.उत्तर प्रदेश के बस्ती में 12 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। नाबालिग बच्ची के साथ 3 हैवानों ने दरिंदगी की हद पार कर दी। दरिंदों ने उसे बुरी तरह नोचा-खसोटा। इस दौरान मासूम बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में भी उसके साथ दरिंदगी होती रही। लगातार रेप की वजह से वो बुरी तरह लहूलुहान हो गई और दम तोड़ दिया। उसके मरने के बाद भी अपराधी हैवानियत से बाज नहीं आए। तीनों दरिंदों ने बच्ची के मरने के बाद उसकी लाश घसीट कर एक मकान के पीछे फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि 12 साल की बच्ची अपने सब्जी खरीदने के लिए शाम को घर से बाहर निकली थी। देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली। उसी दौरान मोनू साहनी नाम के एक शख्स ने बच्ची के गांव में एक शख्स को फोन कर बताया कि लड़की की लाश अंजनी सिंह के मकान के पीछे पड़ी है। परिजन जब वहां पहुंचे तो देखा की उनकी बच्ची का शव बुरी हालत में जमीन पर पड़ा है।
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी हुए फरार
अंजनी सिंह के मकान के दरवाजे और जीने पर खून के धब्बे के मिले। इसके गांव के स्कूल के रास्ते में भी खून के निशान मिले। जिसके बाद परिजनों ने तीन आरोपी मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया। तीनों पर अपनी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद तीनों आरोपियों के फोन भी बंद पाए गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गांव से फरार हो गए।
तीनों ने बारी बारी से नाबालिग लड़की के साथ किया रेप
पुलिस के मुताबिक मोनू साहनी नाम के शख्स ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर बुलाया था। जब लड़की मोनू के पास पहुंची तो वहां मोनू के साथ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। तीनों जबर्दस्ती उसे खींचकर घर के अंदर ले गए और फिर हैवानियत शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों ने बारी बारी से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दबाव बढ़ने पर तेजी से एक्शन लिया और मुख्य आरोपी मोनू साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोनू ने बच्ची के साथ गैंगरेप का जुर्म कबूल किया है।
प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था लेकिन अस्मत लूटते रहें
मोनू ने पुलिस को दिए बयान में जो कहा वो दिल दहलाने वाला है। मोनू के मुताबिक, जब उसने बच्ची के साथ रेप किया तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा। लड़की बुरी तरह चीखने-चिल्लाने लगी। लेकिन तीनों नहीं रूके। वे बारी-बारी से उसके साथ रेप करते रहे। इस दौरान बच्ची बेहोश हो गई लेकिन वे रेप करते रहे। काफी खून निकलने की वजह से बेहोशी की हालत में ही लड़की की मौत हो गई। उसके बाद तीनों ने उसकी लाश ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और उसे घसीटकर अंजनी सिंह के मकान के पीछे फेंक दिया।
एक आरोपी सलाखों के पीछे, दो की तलाश जारी
इस घटना ने बस्ती समेत पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। पुलिस प्रशासन पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है। अभी तक एक आरोपी मोनू को ही गिरफ्तार किया जा सका है। अन्य दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
और पढ़ें:
चेहरे से कई ज्यादा जरूरी हैं ये 2 बॉडी पार्ट धोना, नहीं तो बड़ी परेशानी में आ जाएंगी आप
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.