
रिलेशनशिप डेस्क. बेटियों को सुरक्षित रखना है तो बेटे को सही राह दिखना होगा। क्योंकि बच्चियों की अस्मत बेटे ही लूटते हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद तो वाकई यह तय हो गया है कि किसी उम्र के लड़के लड़कियों के साथ गलत नजरिया रख सकते हैं। यहां एक 5 साल की बच्ची के साथ 13 साल के लड़के ने रेप किया। जिसकी वजह से उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक 13 साल का लड़का वेकेशन मनाने के लिए माता-पिता के घर गया था। लेकिन उसकी नजर 5 साल की बच्ची पर पड़ गई जो फैमिली फ्रेंड की बेटी थी। उसने उसके साथ हैवानियत करते हुए रेप किया। जिसकी वजह से उसके प्राइवेट पार्ट में काफी गंभीर चोट लगी। वो बीमार पड़ गई और गुप्तांग से खून बहने लगा। जिसके बाद परिवारवालों ने उसे एमआर बांगुर अस्पताल ले गए। जहां से बच्ची की स्थिति को गंभीर देखते हुए एसएसकेम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नाबालिग ने रेप की बात कबूली
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने खुलासा किया कि उसका यौन शोषण किया गया था। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।भवानीपुर थाने के अधिकारी जांच करने अस्पताल पहुंचे। बाद में, कोलकाता के कस्बा पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 की धारा 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया था।नाबालिग लड़के के खिलाफ तुरंत जांच शुरू की गई। आरोपी को तब पकड़ा गया। शुक्रवार शाम को लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का बात कबूल की।
14 दिन के लिए किया गया नजरबंद
बता दें कि आरोपी लड़का उत्तरी कोलकाता के बाग बाजार में एक छात्रावास में रहता है। किशोर न्याय बोर्ड ने 14 दिनों के घर में नजरबंद कर दिया है। दोनों फैमिली को विश्वास नहीं हो रहा है कि वो ऐसा कर सकता है। वाकई जरूरत है कि बच्चा जैसे ही सोचने समझने वाले उम्र में पहुंचे उसे सही जानकारी दी जाए। मोबाइल पर वो गलत वीडियो देख देखकर भटक रहे हैं। ऐसे में माता-पिता को उसने बात करने की जरूरत है और उन्हें बताएं कि क्या सही है और क्या गलत।
और पढ़ें:
श्रद्धा वाकर जैसे हत्याकांड से दहला हैदराबाद, GF की हत्या कर मशीन से काटा शव, फ्रिज में छुपाए टुकड़े
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.