ऐसे मालिक से सावधान!13 साल की लड़की के साथ 2 तक किया रेप, प्रेग्नेंट कर बना दिया मां

Published : Jun 29, 2023, 06:32 PM IST
udaipur minor gang rape

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने हैवानियत की हद पार करते हुए 13 साल की लड़की का रेप किया। इसके बाद उसकी डिलीवरी करा दी। मां के जेल जाने के बाद बच्ची के साथ जो शैतानियत हुई उसकी कहानी बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. वाकई आज के दौर में किसी पर भरोसा करना मुश्किल भरा है। कब कौन आपको अपनी हवस का शिकार बना लें पता नहीं चलेगा। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ। जहां मालिक ने अपनी नौकरानी की 13 साल की बेटी के साथ एक दो बार नहीं बल्कि 2 सालों तक रेप किया। इतना ही नहीं जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो बंधक बनाकर डिलीवरी भी करा दी। बच्ची 15 साल की उम्र में डेढ़ साल के बच्चे की मां बन गई है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

पूा मामला उज्जैन के देवनखेड़ी गांव से जुड़ा है। जहां आरोपी अनिल सिकरवार का फार्महाउस इस गांव में हैं। नाबालिग बच्ची की मां यहां काम करती थी। बच्ची भी मां के साथ यहां आती जाती थी। इस दौरान अनिल की गलत नजर उस पर पड़ गई। इसी बीच बच्ची की मां नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में जेल चली गई। बच्ची का कोई नहीं था, ऐसे में अनिल मौका पाकर उसका सहारा बन गया। नशीली दवाइयां देकर बच्ची का दो सालों तक रेप किया। जब वो गर्भवती हो गई तो उसे बंधक बना लिया। डेट पूरा होने पर अस्पताल ले गया और 19 साल उम्र बता कर डिलीवरी करा दी।

मां को सुनाई आप बीती और इंसाफ के लिए पहुंची बेटी थाने

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2 साल बाद जेल की सजा काटकर बच्ची की मां वापस आई तो ये देखकर दंग रह गई कि उसकी बेटी मां बन चुकी है। 15 साल की उम्र में वो डेढ़ साल की बेटी को संभाल रही है। इसके बाद नाबालिग लड़की ने मां से रो-रोकर पूरी कहानी बताई। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए महिला उसे थाने लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची। आरोपी अनिल सिकरवार के खिलाफ लगभग आधा दर्जन से अधिक आपराधिक दर्ज किए गए हैं। बच्ची का कहना है कि उसकी मां को भी मादक पदार्थ बेचेने के झूठे आरोप में उसी हैवान ने फंसाया था। मां को जेल भिजवाने के बाद वो मेरे साथ गलत काम करता रहा।वाकई पूरी घटना विचलित करने वाली है। एक छोटी सी बच्ची के साथ इतनी हैवानियत जानकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा। 

और पढ़ें;

AI ने बताये पत्नी के साथ चिपक के सोने के फायदे, जान लेंगे तो बिना Hug किए नहीं कटेगी एक रात

ब्लैक डायरी: 20साल से पति की इस आदत से हूं परेशान, अब तलाक ही बचा है रास्ता

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!