
रिलेशनशिप डेस्क. बहुत जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों को सही और गलत का फर्क बताएं। नागपुर में 15 साल की बच्ची ने जो किया उसे जानने के बाद तो यह बहुत जरूरी हो जाता है। यहां एक बच्ची ने अपनी मां को तबियत खराब होने की बाद कहकर गुमराह किया। दरअसल, वो प्रेग्नेंट थी। 2 मार्च को उसने यूट्यूब वीडियो देखकर बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद तुरंत नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी। पढ़कर कांप गए ना।
सोशल मीडिया पर लड़की लड़के से मिली और गर्भवती हो गई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शारीरिक रिश्ता बना लिया। युवक लड़की का यौन शोषण करके गायब हो गया। वहीं, वो प्रेग्नेंट हो गई। उसकी बिगड़ी तबीयत को देखकर मां ने जब उससे पूछा तो वो झूठ बोल दी। उसने कहा कि तबियत खराब है ताकि उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को पता ना चलें। इसके बाद लड़की यूट्यूब पर वीडियो देखना शुरू कर दी।
नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी
घर पर रहकर कैसे बच्चे को दें जन्म..इस तरह के वीडियो वो सर्च करने लगी। 2 मार्च को उसने घर पर वीडियो देखकर बच्ची को जन्म दिया। इतना ही नहीं जन्म के बाद उसने नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी और डिब्बे में बंद कर दिया। जब उसकी मां घर पहुंची तो उन्होंने उसके तबीयत के बारे में पूछा। तब लड़की टूट गई उसने सारी बात मां को बताई। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने इसके तहत दर्ज किया मामला
पुलिस की मानें तो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की से जुड़े लड़के की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.