ब्लैक डायरी:Love Bombing की शिकार हुई लड़की, BF ऐसे रहा सता

Love Bombing side effects:एक लड़की ‘लव बॉम्बिंग’ की शिकार हो गई। वो अब अपने बॉयफ्रेंड के जाल में ऐसे फंस गई है जिससे निकल नहीं पा रही है। आइए जानते हैं पूरी स्टोरी।

What Is Love Bombing:कई बार ब्रेकअप के बाद भी ज़िंदगी आसान नहीं होती, खासकर तब जब एक्स-पार्टनर जबरदस्ती साथ रहने की कोशिश करे। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां 29 साल की लड़की अपने 33 साल का बॉयफ्रेंड के साथ रहने को मजबूर है जो उसे इमोशनल और मेंटल तौर पर परेशान कर रहा है। आइए जानते हैं पूरी स्टोरी, ताकि आप भी सावधान हो सकें।

पीड़िता बताती है कि शुरुआत में उसका बॉयफ्रेंड उसे खूब प्यार दिया। उस पर खूब फोकस करता था। इस व्यवाहर को आज के टर्म में ‘लव बॉम्बिंग’ कहते हैं। धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदल गया और वह गुस्सैल और कंट्रोलिंग हो गया। वो हर समय एक डर में जीने लगी कि वह कब भड़क जाएगा। लड़की बताती है कि हालात तब और खराब हो गए जब एक झगड़े के दौरान उसने शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। तभी उसने तय कर लिया कि अब इस रिश्ते को खत्म करना ही सही होगा। उसने अपने बॉयफ्रेंड को घर छोड़ने के लिए कहा। लेकिन उसके प्रेमी ने बहाना बनाते हुए कहा कि उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है और न ही पैसे। वो आगे बताती है कि उसकी जिंदगी अब तनावपूर्ण हो गई है। हर बार जब वह घर छोड़ने की बात करती है, तो उसका एक्स कोई नया बहाना बना लेता है। उसकी मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो रही है, और वह डरी हुई है कि आगे क्या होगा।

Latest Videos

एक्सपर्ट की राय- अगर घर आपका है या आप किराए पर रह रही हैं तो आपके पास कानूनी अधिकार है कि अपने बॉयफ्रेंड को वहां से निकाल सकें। आपका ब्रेकअप हो चुका है इसलिए आप इमोशनली उसके दबाव में बिल्कुल ना आए। आप चाहें तो दोस्तों और परिवार की मदद लें। कुछ अप्रिय घटने से पहले उसे घर के बाहर निकाल दें। अपनी सिक्योरिटी को प्रॉयरिटी दें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Waqf Amendment Bill: Lok sabha में कल 12 बजे पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, क्या बोले Kiren Rijiju
Rajysabha में Ramji Lal Suman की सुरक्षा पर क्या बोले Ramgopal Yadav ? Kharge का भी मिला साथ
कट्टर दुश्मन देश चीन-जापान और कोरिया क्यों आ गए साथ? Abhishek Khare
West Bengal के South 24 Parganas में बड़ा हादसा, 6 लोगों की गई जान, अब ऐसा है माहौल
PM Modi ने Hyderabad House में Chile के राष्ट्रपति Gabriel Boric से की मुलाकात