
रिलेशनशिप डेस्क. 32 साल के काइल गॉर्डी इस साल के अंत तक 100 बच्चों के पिता बन जाएंगे। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले गॉर्डी एक स्पर्म डोनर हैं। वो इस उम्र में दुनियाभर में 87 बच्चों के पिता बनने का रिकॉर्ड बनाया है। उनका कहना है कि यह सिर्प एक शुरुआत है। उनका टारगेट साल 2026 की शरुआत में हर देश में एक बच्चा करना है।
महिलाओ की मदद करके खुशी महसूस होती है
गॉर्डी ने 1 जनवरी 2025 को यह कंफर्म किया कि वे जल्द ही 100 बच्चों के पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही शानदार एहसास है। मुझे यह पसंद है कि मैं उन महिलाओं की मदद कर रहा हूं जो सोचती थीं कि वे परिवार नहीं शुरू कर सकतीं। जब तक महिलाओं को मेरी जरूरत होगी, मैं स्पर्म डोनेट करके बच्चा पैदा करता रहूंगा।
ब्रेकअप के बाद डोनेशन शुरू किया
हालांकि 32 साल के युवक का कहना है कि उनका कोई निश्चिट टारगेट नहीं है कि उन्हें कितने बच्चे पैदा करने हैं। वह वर्तमान में अभी फ्री स्पर्म डोनेट करते हैं। वो "Be Pregnant Now" नामक वेबसाइट चलाते हैं, जहां इच्छुक महिलाएं उनसे मदद ले सकती हैं। साल 2024 की शुरुआत में काइल ने डोनेशन से ब्रेक लिया था ताकि वो अपना पार्टनर खोज सकें। वो अभी अनिका फिलिप से मिले और उनके साथ 8 महीने तक रिश्ते में रहे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया और उन्होंने स्पर्म डोनेट करना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें:पैदा करने वाली मां के बजाय पापा के सबसे करीब क्यों होती हैं बेटियां?
पावेल ड्यूरोव का रिकॉर्ड है तोड़ना
गॉर्डी साल 2025 में जापान, आयरलैंड, यूके,अमेरिका और यूरोप समेत कई देशों में यात्रा करेंगे और स्पर्म डोनेट करेंगे। उन्होंने कहा कि वो आयरलैंड की सुंदरता पर मोहित हैं और वहीं पर जाकर बसने का सपना है। बता दें कि काइल गॉर्डी की तुलना टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव से की जा रही है, जिनके 100 से अधिक बच्चे हैं। गॉर्डी का सपना है कि वे इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दें।
और पढ़ें:
समाज के सामने सम्मान नहीं देते पति? बस अपना लें ये 5 बातें
अकेला रहने दो! 6 पल जब खलती है लोगों की मौजूदगी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.