
रिलेशनशिप डेस्क। शादी जितनी देखने में खूबसूरती लगती है निभाना इसे उतना ही कठिन होता है। कभी परिवार को कभी पति न जानें ऐसी कितनी बातें होती हैं जो महिला अपने मन में रखती है। आज के समय में देखा गया है, कई महिलाओं को अपने पार्टनर से शिकायत होती है कि वह समाज के सामने उन्हें प्यार और सम्मान नहीं देते। ये सुनने में बड़ी छोटी चीज है लेकिन अगर किसी महिला के साथ ये रोज-रोज होता है उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है और वह खुद से सवाल करती है कि आखिर उसमें कमी क्या है। यदि इसी परेशानी से जूझ रही हैं तो ये टिप्स काम आएंगे।
शादी होने का मतलब समझदार होना नहीं होता है। अक्सर कई महिलाएं पति से लड़ाई होने पर उसे कई दिनों तक लिये बैठ रहती हैं। पति से बात नहीं करती। उन्हें टॉन्ट मारती हैं। ये सब चीजें बचपना है। लड़ाई वहीं होती है जहां पर प्यार होता है। इसलिए बहस हो भी गई है तो उसे भूल जाएं और आगे की शुरुआत करें।
ये भी पढ़ें- बिना एंटीबायोटिक्स के दे सकते हैं HMPV को मात, डॉक्टर ने दी ये बड़ी जानकारी
कई बार महिलाओं को पति से शिकायत रहती हैं, वह उन्हें प्यार नहीं करते। वक्त नहीं देते। साथ में समय नहीं बिताते। एक-दो बार पति इसे सुन लेंगे पर एक समय ऐसा भी आयेगा। जब उन्हें इन चीजों से चिढ़ होने लगेगी। प्यार में बाते नहीं एफर्ट मेटर करते हैं। ऐसे में देखें, आपके पति खुश रखने के लिए क्या करते हैं।
कुछ महिलाएं सहेलियों के साथ बैठने या फिर मायके जानें पर पति की बुराई करती हैं, वह मेरे लिए ऐसा नहीं करते। कुछ लाते नहीं है, प्यार नहीं जताते। ये पर्सनल चीजें दूसरों के साथ शेयर कर आप अपने पति की इज्जत कम कर रही हैं। इसलिए ऐसा करने बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- लंबे+घनेदार होंगे बाल, केमिकल छोड़ दिखाएं लोबान, मिलेंगे अचूक फायदे
यदि पति से प्यार चाहिए तो उन्हें प्यार देना होगा। यानी जो चीजें आप उनसे मांग रही हैं, जो बिहेवियर आप चाहती हैं पति आपके साथ करें। तब जाकर रिश्ते में प्यार पनपेगा और पति खुद सोचेंगे। वो मुझे इतना प्यार देती है और मैं क्या करता हूं। इसलिए कोशिश करे टॉन्ट या फिर चिल्लाने की बजाय पति संग एक खास रिश्ता बनाने की कोशिश करें।
रिश्ते में विश्वास प्यार से भी ज्यादा जरूरी है। कोई भी बात हो, छोटी-बड़ी हमेशा पति से शेयर करें। झूठ मत बोलें। अगर आप झूठ बोलती हैं तो रिश्ते में प्यार से ज्यादा शक बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- सालों साल चलेगी चटनी ! न उबालना न फ्राई करना, यहां देखें ईजी रेसिपी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.