
रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। लेकिन जब दोनों में से एक बेवफा निकल जाता है तो फिर गृहस्थी टूट जाती है। कई बार तो एक की बेवफाई दूसरा बर्दाश्त नहीं कर पाता है और हिंसक रूप अपना लेता है। जैसा की इस केस में हुआ। फ्रांस के तुलूज़ शहर में रहने वाले एक शख्स की पत्नी ने ऐसी हालत कर दी कि जो भी सुन रहा है वो दंग रह जा रहा है।
फ्रेंच मीडिया के मुताबिक सोमवार 10 जुलाई को 36 साल की महिला अपने 45 साल के पति के साथ शराब पी रही थी। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने पति के लिंग को पकड़कर बहुत जोर से खींच दिया। जिसकी वजह से लिंग का एक हिस्सा फट गया। इतना ही नहीं महिला ने गुस्से में उसके कान पर भी वार करके भयानक चोट पहुंची। लहूलुहान पति दर्द से कराहने लगा। एंबुलेंस दल जब वहां पहुंचा तो देखा कि जख्मी शख्स होश में था लेकिन दर्द से तड़प रहा था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
पति की बेवफाई से नाराज थी महिला
बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान पत्नी ने कथित तौर पर पिछली रात एक पार्टी में अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। पत्नी ने लिंग को हाथों से खिंचा या फिर किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल किया इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति पर भी पत्नी पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि उसके ठीक होने के बाद एक्शन लिया जाएगा। वहीं पति का इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर है।
गुस्से में होश नहीं गंवाना चाहिए
अक्सर देखा गया है कि बेवफाई को लेकर कपल एक दूसरे के जानी दुश्मन बन जाते हैं। कई बार पति पत्नी को चोट पहुंचाता है तो पत्नी भी कई बार पति की जान लेने पर तुल जाती है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।अगर पार्टनर की बेवफाई का पता चलता है तो उससे इमानदार होने के लिए कहिए, अगर वो फिर भी नहीं मानता तो अपने रास्ते को अलग कर लीजिए।
और पढ़ें:
टूटने की कगार पर पहुंच गया है रिश्ता, ब्रेकअप से पहले बॉयफ्रेंड पर जरूर आजमाएं ये 4 Tips
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.