इंस्टाग्राम पर प्यार, 5 हजार मील की यात्रा: सिंगल मदर और रैपर की मोहब्बत की दास्तां बढ़ा देगी दिल की धड़कने

Published : Jul 14, 2023, 02:00 PM IST
jose-lopez

सार

एक रात हाथ में वाइन का गिलास लिए इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए एक सिंगल मदर की जिंदगी बदल गई। उनकी जिंदगी में कोई ऐसा आया जो उनसे हजारों मिल दूर था और जिसकी भाषा भी बोलने नहीं आती थी। तो चलिए बताते हैं बॉडी पॉजिटिव इन्फ्लुएंसर लुईस की लव स्टोरी।

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार कब और किससे हो जाए कह नहीं सकते हैं। एक तस्वीर से भी एहसास जुड़ सकता है जैसा 39 साल की बॉडी पॉजिटिव इन्फ्लुएंसर लुईस के साथ हुआ। एक रात अपने इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए सिंगल मदर लुईस की निगाहें एक तस्वीर पर ठहर गईं। उसकी छवि पर वो इतनी मोहित हो गईं कि "हाय हैंडसम" लिख बैठी। फिर शुरू हो गई इनकी सोशल मीडिया प्रेम कहानी।

अफ्रीका में रहने वाले रैपर जोस लोपेज वो इंसान है जिनको इंग्लैंड के ग्लौसेस्टर में रहने वाली लुईस ने पहली नजर में इंस्टाग्राम पर दिल दे दिया। द मिरर से बातचीत में लुईस बताती हैं कि इंस्टाग्राम पर उनकी शैली, दिखने का तरीका और संगीत बहुत पसंद आया। मैं बस उनकी ओर अट्रैक्ट हो गई थीं। बिना कुछ सोचे हाय हैंडसम का मैसेज कर दिया।

कपल की भाषा अलग पर दिल हुआ एक

21 साल के बेटे के साथ रहने वाली लुईस कहती हैं कि मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था।मुझे सोशल मीडिया पर रहना और लोगों के साथ मित्रतापूर्ण रहना पसंद है, लेकिन मैं फ़्लर्ट नहीं करती! मुझे लोपेज को देखकर क्या हो गया मुझे पता ही नहीं चला। वहीं, 39 साल के महिला का मैसेज देखकर 29 साल के लोपेज ने रिप्लाई करते हुए होला बेबी का मैसेज किया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। लुईस बताती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हुआ कि लोपेज ने उन्हें मैसेज किया। हैरानी यह जानकर होगी कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी। जबकि लुईस स्पैनिश नहीं बोल पाती थी। लेकिन किसी तरह उनके तार आपस में उलझ गए।

वीडियो कॉल पर करने लगे डेट

जोस ने एक रात लुईस से वीडियो कॉल के लिए पूछा। सिंगल मदर बताती हैं कि मुझे याद है कि उस रात मैं नाइटी में सोफे पर बिना मेकअप के पड़ी थी। लेकिन मैंने हामी भर दी वीडियो कॉल के लिए। इसके बाद हमारी वीडियो कॉल पर लगातार बात होने लगीं। हर शनिवार रात 8 बजे हम वर्चुअल डिनर डेट करने लगे थे। शरीर भले ही अलग-अलग थे, लेकिन मन एक हो चुका था। हम मोबाइल के स्क्रीन पर नाक रखते थे और उसे रगड़कर प्यार प्रकट करते थे। लुईस बताती हैं कि हमारे बीच सबसे रोमांटिक पल वीडियो कॉल पर रहा।

मां और बच्चा रिश्ते के बारे में सुनकर डर गए थे

अप्रैल 2022 में, ऑनलाइन मुलाकात के चार महीने बाद लोपेज ने लुईस को साथ रहने का प्रस्ताव दिया। जिस पर वो हामी भर दीं। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। लुईस नवंबर के लिए कोलंबिया के लिए अपनी उड़ान बुक की। लुईस बताती हैं कि जब मैंने अपनी मां लिंडा और बेटे जेसी को इसके बारे में बताया तो वो डर गए थे। उन्हें मेरी सुरक्षा की चिंता थी। लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि उसके साथ मेरी शादी अच्छी रहेगी।

शादी की हुई तैयारी 

लुईस और उनके ब्वॉयफ्रेंड जोसेफ की फैमिली ने शादी की तैयारी की। मौसम के अनुरुप होने वाली दुल्हन ने हरे रंग की शादी के लिए आउटफिट चुना। इसके साथ सेक्सी गुलाबी नाइटी और एक काला साटन नाइटगाउन की खरीदारी की। लुईस बताती हैं कि वीडियो कॉल पर वो कई बार जोसेस से अंतरंग हुई। लेकिन पहली बार वो शारीरिक रूप से उसके साथ मौजूद होती। इसलिए वो अपनी पहली रात को सेक्सी दिखना चाहती थीं।

शादी के बाद पहली बारअंतरंग हुए

5000 मील का सफर 15 घंटे की उड़ान में तय करके लुईस कोलंबिया पहुंची। एयरपोर्ट पर उनका ब्वॉयफ्रेंड मौजूद था जिसे पहली बार छुईं। वो बताती हैं कि जैसे मैंने महसूस किया था वो सब वास्तविक था। हमने एक दूसरे को चूमा और नाक रगड़ी।कपल को अभी भी अनुवाद ऐप्स पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन शारीरिक रूप से एक साथ होने पर संचार करना बहुत आसान लगता था। कपल शादी के बाद ब्रिटेन लौट गए। अब लोपेज ब्रिटेन में नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि वो अपनी फैमिली के साथ हमेशा के लिए रह पाएं।

और पढ़ें:

दुनिया के इन 10 देशों में शादी होते ही टूट जाते हैं रिश्ते!

इस देश में लड़की से शादी करने पर मिलती है 3 लाख रुपए? जानें सच

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!