सात फेरे लेने के बाद भी कुंवारा रह गया दूल्हा, दुल्हन ने शादी के 7 दिन बाद दिया कभी ना भूलने वाला दर्द

Published : Jul 10, 2023, 05:39 PM IST
bride ran away after watching movie adipurush

सार

शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को एक दूसरे के बारे में अच्छी तरह पता होना चाहिए। उसके और उसके फैमिली बैकग्राउंड की भी जानकारी होनी जरूरी होती है। नहीं तो जयपुर में एक शख्स जैसा हाल हो सकता है जो शादीशुदा होकर भी कुंवारा रह गया।

रिलेशनशिप डेस्क. भारतीय समाज में शादी नाते-रिश्तेदारों के जरिए लड़का या फिर लड़की की कराई जाती है। वो रिश्ता लेकर आते हैं और बात तय होती है। लेकिन इन दिनों ऑनलाइन भी लोग दूल्हा-दुल्हन खोजने लगे हैं। कई बार इससे जुड़े रिश्ते अच्छे साबित होते हैं तो कई बार लोगों को धोखा मिल जाता है। राजस्थान के जयपुर में एक दूल्हा फ्रॉड का शिकार हो गया। बड़े अरमानों से उसने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए, लेकिन शादी के बाद भी कुंवारा ही रह गया। चलिए पूरा मामला बताते हैं।

एजेंट ने 3.5 लाख रुपए लेकर कराई शादी

जयपुर के विश्वकर्मा नगर में रहने वाली रामलाल की शादी 23 जून को पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुष्मिता के साथ हुई थी। सुष्मिता नाम की लड़की का रिश्ता किसी फैमिली फ्रेंड से नहीं आया था। बल्कि एजेंट ने यह रिश्ता लाया था। इसके लिए उसने रामलाल की फैमिली से मोटी रकम ली थीं। 3.5 लाख रुपए लेकर उसने यह शादी कराई थी। सुष्मिता देखने में सुंदर और सुशील रामलाल और उसकी फैमिली को लगीं। धूमधाम से शादी हुई। इसके बाद दुल्हन ससुराल आकर सबके साथ घुल-मिल गई।

दुल्हन सात दिन बाद बन गई लुटेरी 

किसी को नहीं पता था कि सुष्मिता का इतने अच्छे से घुलना मिलना उसकी साजिश का एक हिस्सा है। 1 जून को नई नवेली दुल्हन गायब हो गई। घर, मोहल्ले आसपास सब जगह उसे देखा गया, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। रामलाल और उसकी फैमिली के होश तब उड़ गए जब देखा कि वो 18 लाख रुपए का सामान साथ में लेकर फरार हो गई है। जिसमें ज्वेलरी और रुपए शामिल है। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और दुल्हन की तलाश की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक लुटेरी दुल्हन का पता नहीं चला है।

ऐसे रिश्ते से सावधान

वैसे तो लुटेरी दुल्हन का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। राजस्थान में हर साल 90 से ज्यादा इस तरह के केस आते हैं। लड़कियों की संख्या कम होने की वजह से लड़कों को दुल्हन मिल नहीं पा रही है। वो शादी के लिए एजेंट या फिर ऑनलाइन साइट का सहारा लेते हैं जिसकी वजह से धोखे के शिकार हो जाते हैं। इसलिए कभी भी रिश्ता किसी से बना रहे हैं तो हर तरह से उसकी जांच पड़ताल कर लें। कहां की है , फैमिली बैकग्राउंड कैसा है, उसका नेचर कैसा है ये सबकुछ जानने के बाद ही गठजोड़ करें।

और पढ़ें:

सावन में तमन्ना भाटिया का 10 साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन

पति का दिल किसी और महिला पर आ गया है, ChatGPT ने बताएं ये 6 संकेत

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!