बेटे को कैद करके मां शांत करती थी अपनी हवस की आग,8 साल तक बिस्तर पर पति का रोल निभाने को किया मजबूर

Published : Jul 08, 2023, 04:14 PM IST
 rudy farias with mother

सार

मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र माना गया है। लेकिन कई बार इस रिश्ते को नापाक करने की कोशिश दोनों की तरफ से की जाती है। एक ऐसी ही कहानी अमेरिका से सामने आई है जो विचलित करने वाली है।

रिलेशनशिप डेस्क. मां के गर्भ से निकलकर..मां की छाती से दूध पीकर एक बच्चा बड़ा होता है। लेकिन जैसे ही वो बड़ा होता है मां का तन उसके लिए पवित्र हो जाता है। बच्चे के बड़े होने के बाद मां खुद को भी पर्दे में छुपा लेती है। लेकिन अमेरिका में एक ऐसी मां की तस्वीर सामने आई है जिसने इस रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। उसने अपने बेटे को ना सिर्फ कैद करके 8 साल तक रखा, बल्कि बिस्तर पर पापा का रोल निभाने के लिए बोलती थी।

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाला एक शख्स 8 साल पहले गायब हो गया था। उस वक्त वो टीनेजर था। 17 साल की उम्र रूडी फरियास को उसकी मां ने उसे कैदी बना लिया था। इसके बाद उसके साथ यौन शोषण करती रही। अब वो 25 साल का हो चुका है और एक चर्च के बाहर उसे पाया गया। एक हफ्ते बाद उसने अपनी मां पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उसकी मां जेनी सैन्टाना ने झूठ बोलते हुए और उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए करीब 8 सालों तक गुलाम बना कर रखा।

'मां डैडी का रोल निभाने को बिस्तर पर कहती थी'

साल 2015 में पूर्वोत्तर ह्यूस्टन में अपने परिवार के घर के पास अपने दो कुत्तों को टहलाने के बाद रुडी लापता हो गया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसके कुत्ते तो मिल गए लेकिन रूडी गायब ही रहा। रूडी के मिलने के बाद उससे पूछताछ की गई। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता क्वानेल एक्स ने बताया कि रुडी की मां जेनी बिस्तर पर लिटाकर उससे डैड की भूमिका निभाने के लिए कहती थी। उसने रुडी से कहा था कि उसे पति बनना है। इतना ही नहीं वो उसे धमकी भी देती थी कि किसी को कुछ ना बताएं। अगर वो पुलिस को कुछ भी बताएगा तो परेशानी में पड़ जाएगा। रुडी के मिलने पर ह्यूस्टन पुलिस ने क्वानेल एक्स की मौजूदगी में मां जेनी और रुडी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।

पुलिस ने मां को लिया हिरासत में

गुरुवार (6 जुलाई) को रुडी को चर्च के बाहर जीवित पाया गया। पुलिस ने कहा कि उसकी मां ने झूठे नामों का इस्तेमाल करके आठ साल तक लड़के को छुपाकर रखा। पुलिस को वो धोखा देती रही कि उसका बच्चा रुडी अभी भी लापता है। अब पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन दुराचार करने और उसे किडनैप रखने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस रुडी की काउंसिलिंग कर रही है। रुडी ने बताया कि वो सेक्स गुलामी करते-करते थक गया था। वो अपनी जिंदगी जीना चाहता था।

कैसे रिश्तों पर करें भरोसा?

पढ़कर मन बेचैन हो गया ना कि कैसे एक मां इस तरह की हरकत कर सकती है। महिला ने मां की ममता को शर्मसार करने का काम किया है। इस तरह की हरकत माफी के लायक हो ही नहीं सकती है। जरा ये भी सोचिए कि उस किशोर की मानसिक स्थिति कैसी होगी जो 8 साल तक घर के अंदर सेक्स गुलाम बनकर रहा। हर बार वो अपनी मां के हाथों यौन शोषण का शिकार होता रहा।इस तरह की घटनाएं रिश्तों पर भरोसा उठा देने वाली होती है।

और पढ़ें:

रियल लाइफ का अजय देवगन! अपनी 'ऐश्वर्या' की शादी करा दी 'सलमान' से, पढ़ें बिहार में 'हम दिल दे चुके सनम' की कहानी

पत्नी को प्रेमी के साथ बेडरुम में अश्ली हरकत करते देख पति ने खो दिया पारा, फिर जो हुआ वो दहलाकर रख देगी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!