
रिलेशनशिप डेस्क. फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की कहानी आज भी लोगों के जहन में ताजी है। कैसे एक पति अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ शादी कराके खुशी देने की चाहत में विदेश में भटका। हालांकि बाद में पत्नी का मन बदल गया और उसने अपने पति के साथ ही रहना चुना। लेकिन बिहार में इसी मूवी की तरह रियल कहानी सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसका हाथ छोड़ दिया और प्रेमी के हाथों में दे दिया।
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। शिव मंदिर में पति की मौजूदगी में एक जोड़े को शादी के बंधन में बंधते हुए दिखाया गया है। महिला रो रही है और बनियान और गमझा पहने एक शख्स उसका मांग भर रहा है। वहां मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामला तब खुला जब शादीशुदा महिला देर रात अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई। वहीं, पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। जब दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे तभी उनके परिवार वालों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद युवक की काफी पिटाई हुई और दोनों को बंधक बना लिया गया। गांव वाले प्रेमी और उसकी शादीशुदा प्रेमिका को गांव छोड़ने के लिए कहा।
प्रेमी भी है शादीशुदा और 3 बच्चों का पिता
इधर जब महिला का पति वापस लौटा और उसे सारी बातों का पता चला तो वह जोड़े को मंदिर लेकर गया। वहां पर पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी। ये जानकर हैरानी होगी कि महिला का पति भी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। कानूनी रूप से उनकी ये शादी मान्य नहीं होगी। वहीं पुलिस के पास मामला गया है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
अनोखा मामला
अक्सर देखा गया है कि इस तरह के केस में पति गुस्से में आपा खो देता है और पत्नी को छोड़ देता है। लेकिन ये एक तरह का अनोखा मामला है, जहां पति ने पत्नी की शादी करा दी। लेकिन इस तरह की घटना चेतावनी भी है जहां शादीशुदा महिला अपनी मर्यादा को लांघते हुए प्रेमी के पास गई। आप सोच सकते हैं कि कैसे दो लोगों की वजह से दो परिवार बर्बाद हो गया।
और पढ़ें:
IAS ऑफिसर अपाला मिश्रा की खूबसूरती के आगे फेल हैं बॉलीवुड की हीरोइने
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.