
रिलेशनशिप डेस्क. 16 श्रृंगार करके दुल्हन जब घूंघट में धीरे-धीरे चलती हुई आती थी तो दूल्हे की सांसे अटक जाती थी। बड़ी बेकरारी होती थी दुल्हन का शर्माता हुआ चेहरा देखने की। लेकिन आज के दौर में दुल्हन का शर्माना खत्म हो गया है। वो अपनी शादी को पूरी तरह एन्जॉय करती हैं। इतना ही नहीं वो इसे स्पेशल बनाने के लिए कोई ना कोई एक्टिविटी करती है। मसलन डांस करना...रोमांटिक फोटोशूट करना..दूल्हे के सामने शर्त रख देना..जिसका वीडियो वायरल होते रहता है। लेकिन हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे देखकर आप भी शर्मा जाएंगे।
जयमाला के वक्त दुल्हन का Kiss
वीडियो में देखेंगे कि लाल रंग के लहंगे में दुल्हन सोलह श्रृंगार करके स्टेज पर पहुंची है। जहां दूल्हे राजा उनका इंतजार कर रहे हैं। जयमाला की रस्म शुरू होती है। दुल्हन को जयमाला पहनाना होता है..लेकिन ये क्या..दूल्हे के गले में हार डालने से पहले दुल्हन के होठ दूल्हे के गालों पर जा चिपकी। जी हां दुल्हन ने बड़ी खूबसूरती से अपने होने वाले हमसफर को किस (Kiss) कर लिया। जैसे ही उसने किस किया वैसे ही हूटिंग चालू हो गई। दूल्हे के दोस्त एंबुलेंस मंगाने लगें। वहीं दुल्हन के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। लेकिन दूल्हे मिया के चेहरे का रंग उड़ गया। आप भी देखिए वीडियो-
किसी ने की तारीफ तो किसी को नहीं रास आया ये एक्टिविटी
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 676.6K लोगों ने देखा है। जबकि 367 ने रिट्ववीट किया है। वीडियो देखकर कुछ लोगों ने कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। किसी ने दुल्हन के कॉन्फिडेंस की तारीफ की। तो एक यूजर ने लिखा,'यूनिफॉर्म सिविल कोड में ये सब मान्य और आवश्यक होगा।' वहीं, एक ने लिखा,'बड़ी अधीर लड़की है, लड़का बेचार शर्म से पानी-पानी हो गया।' वहीं एक का सवाल था,'हम कुछ ज्यादा "#मॉडर्न" नहीं हो रहे?'वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,'आधुनिकता के नाम में वेस्टर्न कल्चर को अपना रहें हैं।' आप का इस बारे में क्या ख्याल है?
और पढ़ें:
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की खूबसूरती का राज, इन 3 सस्ती चीजों में है छुपा
फिल्म आदिपुरुष के इंटरवल में नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, पति के उड़ गए होश
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.