चाणक्य नीति: इन 5 महिलाओं का अपमान ला सकता है आपके जीवन में तबाही!

चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ महिलाओं का अपमान करना आपके जीवन में दुःख और विनाश का कारण बन सकता है। जानिए, किन 5 महिलाओं का सम्मान करना बेहद ज़रूरी है।

Nitu Kumari | Published : Sep 22, 2024 11:29 AM IST / Updated: Sep 22 2024, 05:00 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. भारत में औरत को देवी का स्वरूप माना गया है। उनका अपना आपके सर्वनाश का न्यौता देता है। ये बात चाणक्य ने भी अपनी चाणक्य नीति में कही है। उन्होंने कहा है कि 5 तरह की महिलाओं का अपमान करना पाप है। इससे आपकी गृहस्थी का विनाश हो सकता है। आइए बताते हैं कि चाणक्य नीति में किन 5 महिलाओं को सम्मान देने की बात कही गई है।

पत्नी से गलत व्यवाहर

Latest Videos

चाणक्य के अनुसार पत्नी घर की लक्ष्मी होती है। उसके साथ गलत व्यवहार घर की सुख-शांति को खत्म कर सकता है। धन-दौलत की जगह कंगाली आ सकती है। अगर पति अपनी पत्नी का सम्मान करते हैं तो घर स्वर्ग की तरह बन जाएगा। कई महान संत ने भी ये बात कही है कि अगर आप काम पर जाते हैं और पत्नी का माथा चूम कर निकलते हैं तो लक्ष्मी सदा आपके घर में वास करेगी। आप जीवन में तरक्की करोगे।

मां का अपमान

मां के साथ गलत व्यवहार करना, चाहे वह छोटी बातें हों या बड़े निर्णय, यह सीधे व्यक्ति की आत्मा और जीवन को नुकसान पहुंचाता है। चाणक्य ने कहा है कि मां का अपमान करने से व्यक्ति का भाग्य बिगड़ता है और उसे जीवन में दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। मां का आशीर्वाद जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण होता है।

गुरु की पत्नी के साथ अपमान

चाणक्य नीति में गुरु को भगवान के समान माना गया है, और उनकी पत्नी को भी माता की तरह सम्मानित करने की बात कही गई है। गुरु की पत्नी से अपमानजनक व्यवहार करना, व्यक्ति के जीवन में बुरी शक्तियों को आमंत्रित करता है और उसे कंगाल बना सकता है। गुरु और उनकी पत्नी का सम्मान व्यक्ति के जीवन में सफलता और खुशहाली लाती है।

सास का अपमान 

चाणक्य नीति के मुताबिक बीवी की मां यानि सास का भी कभी अपमान नहीं करना चाहिए। दामाद से कहे गए गलत शब्द उनके दिल को चोट पहुंचा सकते हैं। इससे आप पाप के हिस्सेदार बन सकते हैं। आप जब अपनी सास से गलत व्यवहार करते हैं तो ये बात पत्नी को भी बुरी लगती है। इससे आपकी गृहस्थी पर भी असर पड़ता है।

धार्मिक स्त्री से अनुचित व्यवहार

चाणक्य के मुताबिक जो महिलाएं धार्मिक कामों में शामिल होती है उनके साथ भी गलत बिहेवियर नहीं करना चाहिए। इससे आप पाप के भागीदार बन जाते हैं। जीवन में दुख और दरिद्रता घर कर जाती है। मन अशांत रहेगा।

दोस्त की पत्नी से गलत व्यवहार

दोस्त की पत्नी पर कभी बुरी नजर नहीं डालना चाहिए और ना ही उसका अपमान करना चाहिए। चाणक्य ने दोस्त की पत्नी को मां का दर्जा दिया है इसलिए उनके साथ शिष्टाचार से पेश आना चाहिए। अगर आप अपने मित्र की पत्नी के साथ गलत व्यवहार करते हैं तो ना सिर्फ आपकी दोस्ती टूट जाएगी बल्कि जीवन में अशांति फैल जाएगी।

और पढ़ें:

बेटियों को रोकें नहीं, बढ़ावा दें: क्या आप भी करते हैं ये 4 गलतियां?

नारायण मूर्ति के पैरेंटिंग टिप्स सुन भड़के लोग, 70 घंटे काम करो और फिर...

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री