शादी के 7 दिन बाद बदल गया दुल्हन का मूड, पति को छोड़ देवर संग रचाई सुहागरात की नई कहानी

Published : May 23, 2025, 02:06 PM ISTUpdated : May 23, 2025, 02:23 PM IST

Bhabhi Devar Affair: यूपी के अंबेडकरनगर में रिश्तों को तार-तार करने की कहानी सामने आई, जहां पर शादी के 7 दिन बाद ही भाभी देवर के साथ रहने की जिद्द  करने लगी। दोनों परिवार के समझाने पर नहीं मानी तो पति ने हैरान करने वाला कदम उठाया। 

PREV
15

बड़े अरमानों के साथ उसने उसे अपनी जीवन संगिनी बनाया था। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। दुल्हन घर आई..लेकिन नजर पड़ गई उसकी देवर पर और फिर से शादी रचाने की जिद्द करने लगी। इतना ही नहीं देवर पर भी भाभी का खुमार चढ़ा और वो भी उसकी हां में हां मिलाने लगा। कहानी उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सामने आया है।

25

अंबेडकरनगर के हंसवर थाना इलाके के एक गांव में युवक की शादी 5 मई को हुई। गांव से महज 3 किलोमीटर दूर रहने वाली लड़की को धूमधाम से शादी करके घर लेकर आया। पूरा परिवार इस शादी से खुश था। लेकिन घर आई दुल्हन की नजर चार हो गई देवर से। वहीं देवर भी भाभी पर दिल हार बैठा। 

35

7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने मायके लौटी। लेकिन यहां उसका मूड बदल गया और उसने पति को छोड़ने का फैसला लिया। इतना ही नहीं देवर के साथ जिंदगी गुजारने की बाद फैमिली को बताई।

45

जिसके बाद तो दोनों परिवार में बवाल मच गया। दोनों ने फैमिली ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। इतना ही नहीं देवर भी भाभी के साथ शादी करने पर अड़ गया। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। इतना ही नहीं मामला थाने भी पहुंचा। लेकिन पारिवारिक मामला बताकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

55

काफी बातचीत के बाद उन्हें शादी के लिए मंजूरी दे दी गई। पति ने भी अपनी रजामंदी देते हुए अपने छोटे भाई की शादी पत्नी से करा दी। दोबारा शादी करके दुल्हन ससुराल लौटी, लेकिन इस बार किसी और कमरे में उसका बसेरा हो गया। वाकई मामला बड़ा अजीब है..आप इन सबके बीच उस इंसान की मनोदशा समझ सकते हैं जिसकी शादी महज 7 दिन के अंदर टूट गई।

(सारी तस्वीर प्रतिकात्मक है)

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories