
रिलेशनशिप डेस्क: प्यार अंधा होता है… ये तो आपने जरूर सुना होगा लेकिन अंधा प्यार जब शादी के बंधन में बंधता है तो उम्र मायने रखती हैं। उम्र में 7 से 10 साल का अंतर होने पर रिश्तों पर असर पड़ता है। कई मामलों में लोग आसानी से रिश्तों को निभा ले जाते हैं वहीं ज्यादातर लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि उम्र में बड़ा अंतर रिश्तों को कैसे प्रभावित करता है।
जब उम्र में फासला 7 से 10 साल का होता है तो एक राय बन पाना मुश्किल होता है। जहां एक पार्टनर अपनी बात को सही करार देते हुए फैसले लेता है वहीं दूसरा पार्टनर अक्सर यह आरोप लगता है कि उसने गलत डिसीजन लिया है। इस कारण से दोनों के बीच तकरार की संभावना बढ़ जाती है।
लव मैरिज में अगर 7 से 10 साल का अंतर है तो कपल्स को समाज या रिश्तेदारों से कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता। वहीं अगर अरेंज मैरिज में लंबा उम्र का अंतर है तो अक्सर कपल्स एक-दूसरे के साथ कहीं भी जाने से हिचकते हैं। कई बार तो कपल्स अपने हस्बैंड या वाइफ को दूसरों से इंट्रोड्यूज तक नहीं कराते।
उम्र में बड़ा फैसला कहीं ना कहीं फिजिकल सेटिस्फेक्शन डिजायर को भी कम करता है। कम उम्र का पार्टनर हमेशा अपने बड़े उम्र के पार्टनर से ज्यादा फिजिकल अटेंशन चाहेगा। ऐसा न होने पर रिश्तों के बीच में दूरी बढ़ने लगती है।
अधेड़ उम्र की महिला के साथ पति का अफेयर, पर इस बात से खुश है बीवी
अगर आपका भी अपने पार्टनर की उम्र के साथ बड़ा अंतर है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आप कुछ बातों का ध्यान रख अपने रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं। अगर दोनों किसी बात को लेकर बहस करते हैं तो साइलेंट ट्रीटमेंट बहुत असरदार साबित होगा। एक व्यक्ति अगर चुप हो जाए तो बड़ा झगड़ा होने से रुक जाता है।
पार्टनर्स के बीच भले ही उम्र का अंतर हो लेकिन किसी को भी एक दूसरे का अपमान करने का हक नहीं है। अगर आप एक दूसरे की इंसर्ट करेंगे तो रिश्ता जल्दी टूटेगा। रिश्तो में सम्मान बड़ी उम्र के अंतर को भी भर देता है और दोनों में प्यार जगाता है।
और पढ़ें: ब्लैक डायरी: बॉयफ्रेंड ने गिल्ट में पत्नी को चुना, मेरे संग किया ये बुरा काम
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.