टूट रही है शादी, तो 7 सवाल और 4 आदतें आपके रिश्ते को बचा सकती है

Published : Nov 28, 2024, 01:46 PM IST
sleep divorce

सार

शादीशुदा ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव आम हैं। अगर आपका रिश्ता मुश्किल दौर से गुज़र रहा है, तो ये 7 सवाल और 4 आदतें आपके रिश्ते को बचा सकती हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. शादी एक रोलर कोस्टर की तरह होती है, खासकर जब इसमें बच्चों की जिम्मेदारियां जुड़ जाती हैं। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें उतार-चढ़ाव आते हैं, और कई बार यह सोचने पर मजबूर कर सकता है कि इसे संभालने की कोशिश करना सही है या नहीं। अगर आप भी कभी सोचते हैं कि अपनी शादी को बचाने की कोशिश करना बंद कर देना चाहिए, तो इस आर्टिकल को पढ़कर फैसला ले सकते हैं।

अमेरिका की रिलेशनशिप कोच अमांडा ट्विग्स जॉन्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने शादी को बचाने वाले 7 सवालों के बारे में बात की है। उन्होंने लिखा, 'अगर आप और आपका पार्टनर किसी झगड़े या समस्या में फंसे हुए हैं, तो ये 7 सवाल आपको इससे बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।'आइए जानते हैं इन सवालों के बारे में।

1. यह आपके लिए इतनी बड़ी बात क्यों है?

किसी मुद्दे को लेकर अलग होने की बात हो रही है तो तो फिर इस सवाल को अपने पार्टनर के नजरिए से समझ सकते हैं। यह जानना जरूरी है कि उनके लिए यह मुद्दा इतना महत्वपूर्ण क्यों है। इससे बात को बेहतर तरीके से हल करने का मौका मिलता है।

2. इस समस्या से आपको कैसा महसूस हो रहा है?

अपने पार्टनर को अपनी भावनाएं जाहिर करने का मौका दें। यह उनके लिए सुरक्षित माहौल तैयार करेगा, जहां वे बिना किसी डर के अपने दिल की बात कह सकें।

3. 1 से 10 के स्केल पर, यह समस्या आपके लिए कितनी बड़ी है?

इस सवाल से आप समस्या की गंभीरता को समझ सकते हैं। यह जानना जरूरी है कि आपके पार्टनर के लिए यह कितना महत्वपूर्ण है, ताकि आप इसे मिलकर सुलझा सकें। मतलब अगर आपसी मतभेद है तो पार्टनर जैसा सोचे कि मतभेद कितना सही है। इससे आपको इस समस्या को सुलझाने का विचार आएगा। आप शादी बचा सकते हैं।

 

 

4. इस समस्या का मतलब आपके लिए क्या है?

यह सवाल आपको यह समझने में मदद करेगा कि इस झगड़े या समस्या के पीछे कौन से डर या अधूरी जरूरतें छिपी हुई हैं।

5. यह कब शुरू हुई और कब से चल रही है?

यह सवाल न केवल समस्या की शुरुआत को समझने में मदद करेगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि आप इसे समझने में दिलचस्पी रखते हैं।

6. क्या इस समस्या के बारे में मुझे और कुछ जानने की जरूरत है?

यह सवाल यह सुनिश्चित करेगा कि आप हर पहलू को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आपका पार्टनर महसूस करेगा कि आप उनके नजरिए को पूरी तरह से समझना चाहते हैं।

7. क्या आप इसे मेरी मदद के बिना हल कर सकते हैं? अगर नहीं, तो मैं आपकी कैसे मदद कर सकता हूं?

यह सवाल आपके पार्टनर को यह दिखाएगा कि आप उनकी मदद के लिए तैयार हैं और उन्हें सपोर्ट करना चाहते हैं। साथ ही, यह उन्हें यह महसूस कराता है कि वे सक्षम हैं।

रिश्ते को मजबूत बनाने के 4 जरूरी प्रैक्टिस

अगर आपका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो जोर्डन डैन (एक सोमैटिक कपल्स थेरेपिस्ट) ने इंस्टाग्राम पर 4 प्रैक्टिस शेयर की हैं, जो हर कपल को अपनानी चाहिए। ये आदतें आपके रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बना सकती हैं।

रोज सराहना करें : अपने पार्टनर की छोटी-छोटी चीजों के लिए भी उनकी तारीफ करें। यह आदत रिश्ते में पॉजिटिविटी लाती है।

गहरी सुनवाई : जब आपका पार्टनर कुछ कहे, तो पूरी तरह से सुनें। उनकी बातों को समझें और बीच में टोके बिना जवाब दें।

सीमाओं का सम्मान करें: हर व्यक्ति को अपनी जगह चाहिए। अपने पार्टनर की भावनाओं और निजी स्पेस का सम्मान करें।

मिलकर वक्त बिताएं: रोजमर्रा की भागदौड़ में समय निकालकर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। यह आपके रिश्ते को गहराई देता है।

और पढ़ें:

गुस्से पर काबू पाने के 5 अचूक उपाय: शांत मन, सुखी जीवन

बॉलीवुड मॉम्स के सीक्रेट पेरेंटिंग मंत्र! जानिए कैसे बनें सुपर मॉम

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!