
रिलेशनशिप न्यूजः एक तरफ जहां कई लड़कों को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही, वहीं कुछ लोग बुढ़ापे में भी शादियां रचा रहे हैं। सऊदी अरब से एक ऐसी ही हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक 70 साल के शख्स ने अपनी पोती की उम्र की, यानी 20 साल की लड़की से शादी कर ली है। ये शादी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
वैसे, ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी सामने आया था। यहां समाजवादी पार्टी के नेता बताए जा रहे हाजी खलील की चौथी शादी को लेकर खूब बवाल हुआ था। हाजी खलील की दूसरी पत्नी नजरीन ने पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद ये मामला सामने आया था।
हालांकि, सऊदी वाले इस मामले में फिलहाल किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। यहां 70 साल के हकीम बाबर जिया ने 20 साल की एक लड़की से शादी की है। लेकिन लड़की इस शादी के लिए यूं ही नहीं मानी। बताया जा रहा है कि हकीम बाबर ने उसे तोहफे में एक रॉल्स रॉयस कार और 5 किलो सोना दिया है। अब ये कन्फ्यूजन है कि लड़की ने कार से शादी की है या दूल्हे से। खैर, जो भी हो, ये खबर वायरल होते ही कई लड़के बेचारे जल-भुन गए हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.