खूबसूरती के मामले में कियारा आडवाणी को कड़ी टक्कर देती हैं बड़ी बहन इशिता, देखें उनकी 8 सबसे खूबसूरत तस्वीरें

Published : Feb 06, 2023, 03:24 PM ISTUpdated : Feb 06, 2023, 05:43 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी कि 6 फरवरी 2023 को जैसलमेर सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको मिलवाते हैं सिड की साली साहिबा इशिता से... 

PREV
18

इस समय पूरे देश की निगाहें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की अपडेट्स पर टिकी हुई है। लेकिन क्या जानते हैं कि कियारा की बहन इशिता आडवाणी भी बेहद खूबसूरत हैं।

28

इशिता आडवाणी कियारा आडवाणी से 3 साल बड़ी है। उनका जन्म 20 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ। उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से पढ़ाई। वह पेशे से एक वकील हैं, जो  देसाई और दीवानजी, गुरुग्राम में काम करती हैं।

38

कियारा आडवाणी से पहले पिछले साल 5 मार्च 2022 को ही इशिता आडवाणी ने अपने बॉयफ्रेंड कर्म विवान से शादी की थी। उनके हस्बैंड भी पेशे से एक वकील हैं।

48

अपनी शादी के जोड़े में इशिता बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। कियारा और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें वह अपनी बड़ी बहन को काला टीका लगाती नजर आई थीं। इसमें कियारा ने पीले रंग का खूबसूरत लहंगा कैरी किया था, तो वहीं उनकी बहन लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आई थीं।

58

इशिता आडवाणी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी 11.3K फॉलोअर्स है और वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आती हैं।

68

अब इस तस्वीर में देखिए अपनी छोटी बहन कियारा के साथ इशिता कितनी प्यारी लग रही हैं। इशिता ने जहां डेनिम की लॉन्ग ड्रेस पहनी हैं तो वहीं कियारा ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

78

नियॉन ग्रीन कलर की बिकनी पहने कियारा आडवाणी की सिस्टर इशिता बेहद हॉट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने डेनिम के हॉट पैंट कैरी किए हैं।

88

दोनों बहने अक्सर वेकेशन पर भी जाती हैं। 2015 में कियारा अपनी बहन इशिता के साथ फुकेट गई थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसमें दोनों बहने समंदर किनारे बैठी हुई स्टाइलिश पोज दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: बेस्ट फ्रेंड कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने जैसलमेर पहुंचीं ईशा अंबानी, देखें 5 PHOTOS

 

Recommended Stories