स्मार्ट बच्चों की 8 स्पेशल हैबिट्स, जो उन्हें अलग बनाती है दूसरों से

Published : Jan 10, 2025, 10:43 PM IST
Children day

सार

स्मार्ट बच्चों में कुछ खासियत होती है। वो दूसरे बच्चों से बेहतर समझ वाले होते हैं। जिसकी वजह से वो भीड़ में अलग नजर आते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. कुछ बच्चों को देखकर आपको अक्सर लगता होगा ना कि वो सबसे अलग हैं। स्मार्ट बच्चे ना सिर्फ पढ़ाई में अच्छे होते हैं, बल्कि अपनी सोच, इमोशनल समझ और क्रिएटिविटी से भी दूसरों को अलग होते हैं। ये बच्चे अपने यूनिक हैबिट्स और बिहेवियर से अपने पर्सनालिटी को निखारते हैं। यहां हम ऐसे 8 गुमों की बात करेंगे जो स्मार्ट बच्चों को खास बनाते हैं।

1.सवाल पूछने में होते हैं आगे

स्मार्ट किड्स काफी जिज्ञासु होते हैं। वे बातें सुनकर शांत नहीं हो जाते हैं। वो उस चीज को गहराई से समझने और समस्याओं को अलग नजरिए से देखने की कोशिश करते हैं। वो हर चीज के बारे में जानने के लिए प्रश्न करते हैं।

2.सिचुएशन में जल्दी ढल जाते हैं

ये बच्चे नई सिचुएशन को जल्दी स्वीकार कर लेते हैं। चाहे नया स्कूल हो, नए दोस्त बनाना हो, या कोई अप्रत्याशित चुनौती हो, स्मार्ट बच्चे बदलाव को अपनाकर उसमें सफल होने के तरीके ढूंढ लेते हैं।

3.स्वतंत्र और गहराई से सोचते हैं

स्मार्ट बच्चे किसी भी स्थिति का गहराई से एनालिसिस करते हैं। वो अपनी राय खुद बनाते हैं। वे प्रचलित सोच को चुनौती देने से नहीं डरते और अपनी अनोखी सोच के लिए खड़े रहते हैं। वो गलत को गलत कहने से भी हिचकिचाते नहीं हैं। 

4. भावनात्मक समझ रखते हैं

स्मार्ट बच्चों की इमोनशल इंटेलिजेंसी भी बहुत अच्छी होती है। वे अपनी भावनाओं को समझने और नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं। साथ ही, वे दूसरों की भावनाओं को भी समझते हैं, जिससे उनके रिश्ते मजबूत बनते हैं।

5. खुद को प्रेरित करने के लिए टारगेट बनाते हैं

स्मार्ट बच्चे बाहरी इनाम की बजाय खुद को प्रेरित करते हैं। वे अपने लिए टारगेट बनाते हैं। और उसे पाने के लिए मेहनत करते हैं। चाहे कोई नई कला सीखनी हो या कोई प्रोजेक्ट पूरा करना हो, उन्हें अपने प्रयासों पर गर्व होता है।

और पढ़ें:42 में ढाई Kg के 3 बच्चों को दिया जन्म, फराह ने हेल्दी प्रेग्नेंसी का बताया राज

6. गलतियों से सीखते हैं

जहां कई बच्चे असफलता से डरते हैं, वहीं स्मार्ट बच्चे इसे एक अवसर मानते हैं। वे अपनी गलतियों का विश्लेषण करते हैं, उनसे सीखते हैं और अगली बार बेहतर तरीके से कोशिश करते हैं।

7. खेल और सीखने का संतुलन बनाते हैं

स्मार्ट बच्चे खेल और पढ़ाई का संतुलन बनाए रखते हैं। वे अपने शौक को सीखने का जरिया बना लेते हैं, जैसे कि मॉडल बनाना, साइंस किट से खेलना या कहानियां सुनाना। उनके लिए सीखने की प्रक्रिया मजेदार होती है।

और पढ़ें:

महिलाओं के लिए बेंगलुरु: भारत का सबसे सुरक्षित बना शहर

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!