बेटी के बचपन में पापा की ये 8 गलतियां, जवानी में पड़ सकती हैं भारी

Published : Jun 29, 2025, 11:51 AM IST
parenting tips

सार

Parenting Tips: 'पापा की परी'अक्सर किसी लड़की के लिए आपने कहते हुए सुना होगा। बेटियां वाकई पापा की परी होती हैं और इनकी परवरिश के दौरान वो कुछ ऐसी गलती अनजाने में कर बैठते हैं जिसका असर जवानी में देखने को मिलती है। 

Good Parenting Tips: बेटी और पिता का रिश्ता बहुत गहरा और खास होता है। लेकिन कभी-कभी अनजाने में वो कुछ ऐसी गलतियां कर बैठथे हैं जो बच्चियों के आत्मविश्वास और इमोशनल डेवलपमेंट पर असर डाल सकती है। आइए जानते हैं ऐसी 8 मिस्टेक जो पिता अक्सर अपनी बेटियों के साथ करते हैं।

1. इमोशनल बातों से बचना

2023 में जेनिफर हार्टस्टीन के किए गए एक स्टडी के मुताबिक, जिन लड़कियों के पापा उनसे भावनात्मक बातें नहीं करते, उनमें बड़े होने पर अपने भावों को समझने और संभालने में दिक्कत आती है। ऐसे में अगर आपकी बेटी उदास हो या रो रही हो, तो उस पल से भागें नहीं। उसके पास बैठें और प्यार से पूछें, 'मैं तुम्हारी कैसे मदद कर सकता हूं?' या 'जरा मुझे अच्छे से बताओ कि क्या हुआ?' इस तरह की बातचीत से आपकी बेटी को यह महसूस होता है कि आप उसकी भावनाओं की कद्र करते हैं। यही भरोसा आगे चलकर उसके आत्मविश्वास की नींव बनता है।

2. उसे नाजुक समझना

‘मेरी नाजुक सी गुड़िया’ कहकर हर बात से बचाना अच्छा नहीं होता। रिसर्च बताती है कि जरूरत से ज्यादा सुरक्षा बेटी को आत्मनिर्भर नहीं बनने देती। उसे चुनौतियों से निपटने दें चाहे वो पेड़ पर चढ़ना हो या साइकिल चलाना।

3. हमेशा लुक्स की तारीफ करना

पिता अक्सर अपनी बेटी से कहते रहते हैं यू आर सो क्यूट, बहुत सुंदर हैं आप। बार-बार ऐसा कहने से उसका फोकस सिर्फ शरीर या रूप पर जा सकता है। उसकी समझदारी, दयालुता या मेहनत की भी तारीफ करें। इससे उसकी असली पहचान मजबूत होगी।

4.प्यूबर्टी में दूरी बनाना

जब बेटियां किशोरावस्था में आती हैं, तो पापा अक्सर पीछे हट जाते हैं। लेकिन इस वक्त उनका साथ सबसे जरूरी होता है। बदलाव चाहे शारीरिक हों या मानसिक, आप उसे ये एहसास दिलाएं कि आप हर समय उसके साथ हैं।

5. अच्छे रिश्तों का उदाहरण न देना

बेटी देखती है कि आप घर और बाहर महिलाओं से कैसे पेश आते हैं। अगर आप मम्मी या किसी और महिला से सम्मान से बात करते हैं, तो वो भी वैसा ही सीखती है। इसलिए बेटियों के सामने एक पिता को खुद को बेहद इंसान के रूप में पेश करना चाहिए।

6. सीमाएं न बनाना या बहुत ढील देना

कुछ पापा सब कुछ करने की आजादी दे देते हैं और कुछ बहुत सख्त होते हैं। बेहतर है कि आप साफ़ और समझदारी भरी सीमाएं तय करें। इससे बेटियों को सुरक्षा महसूस होती है।

7. उसकी समझदारी को कम आंकना

लड़कों की तुलना में कई पापा बेटियों से कठिन बातें या समस्याएं कम शेयर करते हैं। उन्हें भी अपने विचार रखने का मौका दें। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

8. उसकी पसंद को नजरअंदाज करना

जरूरी नहीं कि आप दोनों की हॉबीज एक जैसी हों। अगर वो पेंटिंग, डांस या किताबें पसंद करती है, तो उसकी रुचियों में दिलचस्पी दिखाएं। इससे रिश्ता गहरा होता है।

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!