पुरुषों से इन 8 बातों को सुनते ही चिढ़ जाती हैं महिलाएं, जानकर तुरंत कर लें तौबा

Published : Jun 29, 2025, 10:24 AM IST
Relationship tips

सार

Toxic Phrases In Relationship: अक्सर देखा गया है कि कुछ पुरुष बातों ही बातों में महिलाओं को ऐसी बातें कह जाते हैं जो उन्हें बुरी लगती हैं। भले ही पुरुष का इरादा बुरा ना हो। आइए जानते हैं वो 8 बातें जो महिलाएं सुनना पसंद नहीं करती हैं।

What Not To Say To a Woman: पति-पत्नी का रिश्ता हो या फिर प्यार–दोस्ती का, इन रिश्तों में शब्दों की बहुत अहमियत होती है। गलत शब्द इन रिश्तों को तोड़ सकते हैं। ऐसे में कई बातें दोनों ही पक्षों को सोच-समझकर बोलनी चाहिए। कई बार पुरुष बिना किसी बुरे इरादे के भी महिलाओं से कुछ ऐसी बातें कह देते हैं जो उन्हें आहत कर देती हैं। कुछ फ्रेज ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार सुनना महिलाओं के लिए थकाने वाला और अपमानजनक लग सकता है। यहां हम ऐसी ही 8 आम बातों की चर्चा करेंगे जिन्हें महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं करतीं।

1. अगर तुम ये थोड़ा बदल लो, तो परफेक्ट हो जाओगी

किसी के लुक, पहनावे या आदतों पर बिना मांगी सलाह देना बहुत ही असंवेदनशील बात है। महिलाएं खुद को किसी और के लिए नहीं, अपने लिए संवारती हैं।

2. थोड़ा मुस्कराया करो 

ये एक आम और बेहद तकलीफदेय शब्द होता है जो महिलाओं को तब भी बोला जाता है जब वो परेशान हो। ये उनकी भावनाओं को नकारने जैसा लगता है।

3. आजकल की लड़कियां सिर्फ पैसों के पीछे होती हैं

महिलाओं को ‘गोल्डडिगर’ कहना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि सच्चाई से भी दूर है। आज कई महिलाएं खुद घर चलाने वाली होती हैं। पर अक्सर पुरुष इस तरह की बातें बोल देते हैं।

4. तुम इतनी सेंसेटिव क्यों हो?

जब कोई महिला किसी बात से आहत हो जाती है और आप उसकी भावना को ऐसा कहकर गलत ठहराते हैं, तो यह रिश्ते में दरार डाल सकता है।

5. तुम जैसी लड़कियां अच्छे लड़कों को नहीं पसंद करतीं

‘अच्छा लड़का’ होने का मतलब यह नहीं कि कोई महिला मजबूरी में आपको पसंद करे। यह सोच महिलाओं पर अनचाहा दबाव डालती है।

6. अगर तुम थोड़ी आसान होती, तो अब तक शादी हो गई होती

महिलाएं शादी करना चाहें या न करें, यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है। इस तरह की बातें उन्हें जज करने जैसी लगती हैं।

7. औरतों के बारे में मैं बताता हूं…

महिलाओं के शरीर, सोच या जीवन के अनुभवों पर बिना जानकारी या अनुभव के बोलना गलत है — खासकर तब जब आप डॉक्टर या विशेषज्ञ न हों।

8. तुम बहुत इमोशनल हो, ये तुमसे नहीं संभलेगा

महिलाओं को अक्सर ज्यादा भावुक बताकर कमज़ोर साबित करने की कोशिश की जाती है, जबकि शोध बताते हैं कि पुरुष भी उतने ही भावनात्मक होते हैं।

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!