One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?

Published : Dec 07, 2025, 07:42 AM IST
One Night Stand Story

सार

One Night Stand Story:एक युवक को शक है कि कुछ महीने पहले हुई उसकी फ्लिंग से पैदा हुआ बच्चा उसी का है, लेकिन लड़की इसे मानने से इनकार कर रही है। वह सच्चाई जानना चाहता है। 

Relationship Story: एक 23 साल के युवक की दुनिया तब हिल गई, जब वो उस लड़की से टकरा गया, जिसके साथ उसने वन नाइट स्टैंड किया था। उसके साथ एक बचा भी था और उसकी उम्र बहुत कुछ बयां कर रही थी। लेकिन लड़की ने जो कहा उस पर युवक को विश्वास नहीं है। वो उस बच्चे के सीक्रेट को जानना चाहता है। क्या है, वन नाइट स्टैंड की पूरी कहानी और युवक क्या पाना चाहती है अब?

कैफे में हुई थी मुलाकात, नजरों से शुरू हुआ था इश्क

The Sun के एक कॉलम में युवक ने लिखा,' कुछ वक्त पहले, यह युवक एक कैफे में पार्ट-टाइम करता था। वहां, उसकी मुलाकात 24 साल की एक लड़की से हुई। दोनों के बीच नजरों-नजरों में इश्क पनपा और उसने अपना नंबर दे दिया। कुछ हफ्तो की चैटिंग के बाद, दोनों एक डेट पर गए। रात क्लबिंग में बिताने के बाद दोनों उसके घर पहुंचे, जहां नशे में उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। पहली बार उन्होंने कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया, और उसने यह भी नहीं पूछा कि क्या वो गर्भनिरोधक लेती है या नहीं।

सुबह का सच: “मैं पहले से रिलेशनशिप में हूं”

युवक को लगा कि यह रिश्ता आगे बढ़ सकता है, लेकिन अगले ही सुबह उसका दिल टूट गया। नाश्ते के दौरान लड़की ने बताया कि वह पहले से एक बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में है, जो अक्सर बाहर रहता है। यह सुनकर उस युवक ने तुरंत रिश्ता खत्म कर दिया। लड़की ने भी उसका नंबर ब्लक कर दिया और फिर कभी उस कैफे में नहीं आई।

महीनों बाद मुलाकात… और एक बच्चा

महीने गुजर गए पर कोई संपर्क नहीं हुआ। लेकिन कुछ हफ्ते पहले युवक से लड़की फिर टकरा गई और इस बार वह एक बेबी स्ट्रोलर के साथ थी। युवक ने पूछा कि क्या यह बच्चा मेरा है? लड़की ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि अपनी जिंदगी जीओ। लेकिन मुझे यकीन है टाइमिंग मैच करती है, उसका बॉयफ्रेंड तब शहर में नहीं था। उसने आगे लिखा कि वह यह सोचकर परेशान है कि कहीं वह पिता तो नहीं, और अगर है, तो वह बच्चे की जिंदगी में शामिल होना चाहता है। पर वह नहीं समझ पा रहा कि वह यह साबित कैसे करे, खासकर बिना उस महिला के बॉयफ्रेंड को बताए।

और पढ़ें: Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं

DNA टेस्ट ही रास्ता… लेकिन मामला इतना आसान नहीं

एडवाइस कॉलमिस्ट सैली लैंड ने जवाब दिया कि आजकल DNA टेस्ट से पितृत्व साबित किया जा सकता है। लेकिन इस महिला ने साफ कर दिया है कि वह न तो आपको अपनी जिंदगी में चाहती है और न ही अपने बच्चे की जिंदगी में। उसके बॉयफ्रेंड को बताए बिना DNA टेस्ट संभव भी नहीं। भले ही बच्चा आपका हो, आपको कानूनी अधिकार अपने आप नहीं मिलेगा, लेकिन आर्थिक जिम्मेदारी जरूर होगी।

इसे भी पढ़ें:पत्नी ने 2 साल तक छुआ नहीं..पर करती है ये 'गंदा काम', पति का छलका दर्द

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!