
Black Diary: देश और दुनिया से ऐसी-ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर देती हैं। कहीं एक टीचर मासूम छात्रा को लव लेटर लिख रहा है, तो कहीं पति अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कबाड़ में छुपा देता है। किसी लड़की को प्यार में धोखा मिल रहा है और ब्लैकमेलिंग की शिकार हो रही है, तो कहीं लिव-इन में रह रही गर्भवती महिला की जान ले ली जाती है। इन घटनाओं में न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं, बल्कि समाज की गिरती मानसिकता की भी तस्वीर सामने आती है।
11 साल के लड़के को टीचर का लव लेटर
एक टीचर का काम होता है अपने छात्र को सही रास्ता दिखाना। लेकिन जब टीचर ही घिनौना काम करने लगे तो उसे क्या कहेंगे। अमेरिका के फ्लोरिडा केब्रैडेंटन में बीडी गुलेट एलिमेंट्री स्कूल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां का टीचर जारेट विलियम्स ने 5वीं क्लास के 11 साल के छात्रा को दो पन्नों का लव लेटर लिखा। पत्र में लिखा था कि तुम जानती हो मैं तुमसे सच्चा प्यार करता हूं... और चाहे कुछ भी हो जाए, ये कभी नहीं बदलेगा। घटना सामने आने के बाद टीचर ने रिजाइन दे दिया है। पूरे मामले की जांच हो रही है।
पत्नी की हत्या कर शव को कबाड़ में छुपाया
जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र से एक दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर मोहम्मद शाहिद कुरैशी ने अपनी 27 साल की पत्नी फरहीन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर कबाड़ गोदाम में छुपा दिया। घटना गुरुवार (1 मई) की है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी से रोज-रोज लड़ाई होती थी जिससे वो तंग आ गया था।
शादी के बाद चलना होगा पाकिस्तान
3 साल पहले आबिद नाम के शख्स से इंस्टाग्राम पर लड़की की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई और नजदिकियां बढ़ी। आबिद ने लड़की को बताया कि वो दुबई में काम करता है और शादी के लिए प्रपोज किया। लड़की ने किसी तरह अपनी फैमिली को शादी के लिए मना लिया। लेकिन अलीगढ़ (aligarh) के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में घटी इस कहानी में आगे ट्विस्ट था। शादी तय होते ही लड़का लड़की से पाकिस्तान में जाकर शिफ्ट होने की बात बोली। जिसे लड़की हैरान रह गई। उसने पाकिस्तान जाकर रहने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं ब्रेकअप भी कर लिया। जिसके बाद लड़का उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने लड़की की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर वायरल कर दिया। जिसके बाद लड़की ने थाने में जाकर आबिद के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। पूरे मामले की जांच हो रही है।
लिव इन में मौत का खेल
राजस्थान के हनुमान गढ़ में दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 50 साल के राजू सिंह और उनकी गर्भवती प्रेमिका सुमन का शव मिला। 25 साल की गर्भवती प्रेमिका का शव नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ा मिला।वहीं राजू फंदे से झूल रहा था। कहा जा रहा है कि पहले राजू ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद सुसाइड कर लिया। मृतक राजू की शादी 15 साल पहले हुई थी लेकिन किसी कारणवश पत्नी से तलाक हो गया। उसका एक बेटा भी है। वहीं सुमन की भी 10 साल पहले कर्मजीत सिंह नामक व्यक्ति से शादी हुई थी और उसके दो बेटे हैं। लेकिन वो उसे छोड़कर राजू के साथ लिव इन में रहती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के ऊपर फेंका एसिड
यूपी के मऊ में 5 साल के प्रेम का अंत दर्दनाक हुआ। यहां पर सिरफिरा शादीशुदा प्रेमी ने अपने प्रेमिका के ऊपर कुछ साथियों के साथ मिलकर एसिड अटैक कर दिया। वो प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था। 1 मई को घटना घटी जिसमें प्रेमिका की हालत नाजुक है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.