23 साल की टीचर का 13 साल के बच्चे पर आया दिल, कर बैठी ये 'महापाप'

Published : May 04, 2025, 11:18 AM IST
teacher-student

सार

Minor abuse case: 23 साल की टीचर मां बनने वाली हैं, वैसे तो इसमें कोई खबर नहीं। लेकिन यह सुर्खियों में तब आ गई जब पता चला कि वो 13 साल के बच्चे से प्रेग्नेंट हुई है। कहानी गुजरात से जुड़ी है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Minor abuse case: वैसे तो प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, लेकिन एक मर्यादा जरूर होती है। अपने से छोटे उम्र से मोहब्बत चल सकता है, लेकिन एक एडल्ट का नाबालिग से प्यार ना तो मर्यादापूर्ण है और ना ही समाज इसे मानती है। कहानी गुजरात के सूरत से जुड़ी है जहां पर 23 साल के ट्यूशन टीचर ने 13 साल के नाबालिग छात्रा के साथ अवैध संबंध रखा और उसे लेकर गायब हो गई। हालांकि दोनों अभी पुलिस की जद में हैं।

कोचिंग सेंटर में मोहब्बत चढ़ा परवान!

सूरत (Surat) के एक कोचिंग सेटर में 23 साल की टीचर 5 क्लास के छात्र को पढ़ाती थी। इस दौरान उसे एक छात्र के साथ मोहब्बत हो गया। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं और फिर अंत में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना। 24 अप्रैल को महिला लड़के को लेकर गायब हो गयी। जिसके बाद लड़के घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस की पकड़ में आई आरोपी महिला ने बताया कि वो छात्र के साथ भागकर किसी दूसरे शहर में बसना चाहती थी। वो उसके साथ घर बसाना चाहती थी। उसने बताया कि इस दौरान उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बन चुके हैं।पुलिस तब हैरान रह गई जब आरोपी ने बताया कि वो उस लड़के की मां बनने वाली है। वो 5 महीने की गर्भवती है।

लड़के का कराया गया मेडिकल टेस्ट

जिसके बाद पुलिस ने बच्चे का मेडिकल टेस्ट कराया जिसमें पता चला कि वो शारीरिक रूप से पिता बनने में समर्थ है। हालांकि बच्चा किसका है इसे लेकर डीएनए टेस्ट कराया जाना बाकी है। पुलिस ने POSCO की धाराएं जोड़कर महिला को कोर्ट में पेश किया है। मेडिकल जांच में पता चला है कि बच्चे का यौन उत्पीड़न किया गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। वहीं लड़के को फैमिली के हवाले कर दिया गया है।

यह घटना बेहद चौंकाने वाली और गंभीर है। नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और उनके मानसिक व शारीरिक विकास के बारे में अधिक जागरूकता की आवश्यकता है। यह घटना यह दिखाती है कि समाज में बच्चों के बीच सुरक्षा और उनके रिश्तों के बारे में और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!