रिलेशनशिप डेस्क. शादी करते वक्त पूरी जिंदगी साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है। शादी के दौरान लोग किसी और से दिल लगा बैठते हैं। आलिया भट्ट (Alia bhatt) ने ऐसे ही रिश्ते को लेकर अपनी राय रखी थी जो अब फिर से सुर्खियों में हैं।
हमारे समाज में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को गलत माना जाता है। शादीशुदा होने के बाद पराए मर्द या पराई औरत को देखना मना है। लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री में यह आम है। फेमस डारेक्टर महेश भट्ट ने भी पहली शादी के बाद दूसरी शादी की थी। उनकी बेटी आलिया भट्ट (Alia bhatt) ने उनकी दूसरी शादी का सपोर्ट करते हुए कहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सही बताया था। हालांकि उन्होंने अपनी राय एक पुराने इंटरव्यू में रखा था जो फिर से सुर्खियों में है। आइए जानते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर अदाकारा की क्या राय हैं और इससे आप कितना इत्तेफाक रखते हैं।
27
महेश भट्ट ने पहली शादी किरण भट्ट से की थी। दोनों की बेटी पूजा भट्ट थीं। इसके बाद उनकी लाइफ में सोनी राजदान आई। फिर उसने उन्हें प्यार हुआ और किरण को बिना तलाक दिए हुए दूसरी शादी कर ली। आलिया भट्ट महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। हालांकि सौतेली बहन होने के बाद भी आलिया और पूजा के बीच काफी प्यार है।
37
एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर जब उनसे उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि ये किसी कारण से होती है। मेरे पिता (महेश भट्ट) मेरी मां (सोनी राजदान) से मिले क्योंकि उनका अफेयर था। जीवन में कभी-कभी चीजें किसी कारण से होती है। भले ही आप बेवफाई का प्रचार नहीं करना चाहेंगे और मैं भी ये नहीं करती, लेकिन इंसानों को समझती हूं। यह हमेशा इतना आसान नहीं हैं यह कुछ है जो बहुत फेमस है।
47
उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज में बेवफाई काफी फेमस हैं किसी को भी इससे तरीके से निपटना चाहिए। अदाकारा ने कहा कि आप यह नहीं कह सकते हैं कि यह अब ये नहीं है। ऐसा होता है। इसलिए इसे समझने की कोशिश करें, इसे अलग तरीके से देखें। इसपर बात मत करें, पूछें मत। बेवफाई कॉमन चीज है।
57
हालांकि सोशल मीडिया पर लोग आलिया के इस राय से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। एक यूजर ने लिखा,'एक्ट्रेस अब बेवफाई को नॉर्मल कर रही हैं??'वहीं दूसरे ने लिखा कि जब रणबीर धोखा देगा तब समझ में आएगा।'
67
इसमें तो कोई शक नहीं कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से एक बसी-बसाई गृहस्थी उजड़ जाती है। एक की बेवफाई दूसरे को जीवन भर का गम दे जाता है। लेकिन कुछ केसेज में ऐसा होना गलत नहीं कहा जा सकता। जब आपका पार्टनर आपके साथ बेरुख है, उसका व्यवहार आपके प्रति अच्छा नहीं हैं।
77
घर में आने पर किचकिच और लड़ाई के सिवा कुछ नहीं मिलता है तो ऐसे में अगर कोई आपको समझने वाला मिल जाता है तो प्यार हो ही जाता है। लेकिन किसी भी तरह का कदम उठाने से पहले अपने पहले पार्टनर से बात जरूर करना चाहिए। उसे समझाना चाहिए कि वो उसके साथ कंफर्टेबल नहीं हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.