खाने के साथ-साथ बच्चों के लिए नींद भी है जरूरी, बेहतर विकास के लिए फॉलो करें ये रूटीन

Published : Apr 21, 2025, 09:19 PM IST
baby good sleep

सार

Adequate sleep is essential for children: व्यस्त जीवनशैली में बच्चों को समय पर सुलाना एक चुनौती बन गया है। देर से सोने से बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। 

Parenting Tips: व्यस्त जीवनशैली के कारण कई माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को जल्दी सुला नहीं पाते हैं। अगर वे देर से सोते हैं, तो बच्चे सुबह स्कूल जाने से मना करने लगते हैं, जिसका उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। बच्चों को सही समय पर सुलाने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। सही समय पर सोने से उनका ध्यान पढ़ाई पर लगेगा और वे हर काम शांति से करने के लिए तैयार रहेंगे। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने बच्चों की डेली स्लीपिंग रूटीन को फिक्स कर सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक समय तय करें (Fix a time)

कोशिश करें कि बच्चों को हर दिन एक ही समय पर सोने की आदत डालें। जैसे रात 9 बजे सोना और सुबह 7 बजे उठना। इससे उनका डेली टाइम टेबल सेट हो जाएगा।

मोबाइल-टीवी से दूरी बनाएं (Keep a distance from mobile-TV)

सोने से पहले बच्चों को मोबाइल और टीवी देखने से मना करें। ऐसा करने से उनका दिमाग शांत रहेगा और वे जल्दी सो जाएंगे।

उन्हें कहानी सुनाएं (Tell them a story)

सोने से पहले रोजना अपने बच्चे को आदर्श कहानी या लोरी सुनाएं। इसके अलावा, उनके साथ बैठें और उन्हें गले लगाएं उनसे प्यार करें। इससे आपका बच्चा सुरक्षित महसूस करेगा और जल्दी ही सो जाएगा।

उन्हें खाना जरूर खिलाएं (Make sure to feed them)

सोने से पहले उन्हें हल्का खाना या दूध ज़रूर दें। इससे उनका पेट भरा रहेगा और वे जल्दी सो जाएँगे।

उन्हें प्यार करें (Love them)

अपने बच्चे को डाँटें नहीं, उसे प्यार से समझाएँ। इससे आपका बच्चा आपको बेहतर तरीके से समझ पाएगा और

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!