दोस्त और परिवार से क्यों कट रहे हैं रिश्ते? जानें 12 सोशल मिस्टेक

40 साल की रोहिणी खुद को तन्हा महसूस कर रही हैं क्योंकि उनके दोस्त और परिवार उनसे दूर हो रहे हैं। असल में, कुछ सोशल मिस्टेक लोगों को हमसे दूर कर सकती हैं।

Nitu Kumari | Published : Oct 2, 2024 12:19 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. 40 साल की हो गई हूं और खुद को तन्हा पाती हूं। दोस्त, फैमिली सबसे दूर हो गई हूं। खुद पर इतना विश्वास था कि बिना शादी मैं रह सकती हूं और इस फैसले पर इस उम्र तक कायम रही। लेकिन अब फैमिली और दोस्त के पास मेरे लिए टाइम नहीं है या फिर वो मुझसे मिलने या बात करने में कतराने लगे हैं तो मैं खुद को तन्हा महसूस करने लगी हूं। ये कहानी रोहिणी की है, जो दिल्ली के बेरसराय में रहती हैं। सवाल है कि आखिर कौन सी ऐसी चीज हो गई जिसकी वजह से फैमिली के साथ-साथ दोस्त भी मिलने से परहेज करने लगे हैं। हम यहां उन 12 सोशल मिस्टेक के बारे में बात करेंगे जिसे नहीं करना चाहिए।

1.असली बातचीत से बचना

Latest Videos

ऑनलाइन चैट और सोशल मीडिया पर बातचीत करना आसान है, लेकिन असली, आमने-सामने की बातचीत ज्यादा जरूरी है। व्यक्तिगत बातचीत से गहरा संबंध बनता है। लेकिन हम कुछ वक्त तक फीजिकल बातचीत से ज्यादा वक्त सोशल मीडिया पर गुजारने लगते हैं जिसकी वजह से फैमिली और दोस्त दूर होने लगते हैं।

2. गॉसिप करना

ज्यादा गॉसिप करना भी आपको तन्हा कर सकता है। दोस्तों के साथ या फिर फैमिली के साथ बैठकर अगर आप खुद के उनके बारे में बात नहीं करके दूसरों को लेकर गॉसिप करते हैं तो लोग बोर हो जाएंगे। वो आपसे धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे।

3. सिर्फ अपने बारे में बात करना

अगर आप बातचीत में केवल अपने बारे में बात करते हैं और दूसरों की बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो लोग आपसे दूर होने लगते हैं। यह अहम है कि आप दूसरे व्यक्ति की भी सुनें और उनकी बातें समझें। उनकी बातों में आपकी मौजूदगी उन्हें अच्छा महसूस कराएगी।

4.अत्यधिक आलोचना करना

लोगों की आलोचना करना या उन्हें बार-बार जज करना उनके आत्मविश्वास को चोट पहुंचा सकता है। सकारात्मक आलोचना करें, लेकिन साथ ही उन्हें प्रोत्साहित भी करें। दोस्तों की ज्यादा आलोचना उन्हें चोट पहुंचा सकती है और आपसे दूर हो सकते हैं।

5. असंवेदनशील होना

अगर आप दूसरों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील हैं, तो यह आपके सामाजिक संबंधों पर निगेटिव असर डाल सकता है। हमेशा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

6. झूठ बोलना या धोखा देना

झूठ बोलना और धोखा देना आपके रिश्तों में दरार डाल सकता है। विश्वास एक मजबूत संबंध की नींव है, इसलिए ईमानदारी बनाए रखें। किसी भी रिश्ते की मजबूती आपके सच पर टिकी होती है। झूठ का खुलासा होते ही रिश्ते बिखर जाते हैं।

7. हमेशा सही बनने की कोशिश करना

हर बहस या बातचीत में सही बनने की कोशिश करना आपके दोस्तों या परिवार को निराश कर सकता है। कभी-कभी गलतियों को मानना और दूसरे की बात मान लेना भी महत्वपूर्ण है।

8. हमेशा माफी मांगने से बचना

गलती करने पर माफी मांगना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह आपके रिश्तों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माफी मांगने से रिश्तों में मजबूती आती है। अगर आपको लगता है कि गलती आपकी है तो बिना किसी शर्म के आपको माफी मांग लेनी चाहिए। अपनों माफी मांगने से प्यार बढ़ता है।

9. निगेटिव एनर्जी फैलाना

यदि आप हर समय निगेटिव सोचते हैं और बातें करते हैं तो लोग धीरे-धीरे आपसे दूर होने लगेंगे। पॉजिटिव नजरिया रखें और दूसरों को प्रेरित करें।

10. दूसरों की उपलब्धियों को कम आंकना

अगर आप दूसरों की उपलब्धियों को नजरअंदाज करते हैं या उन्हें कम आंकते हैं, तो लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। उनके सफलताओं की सराहना करें।

11. सहानुभूति की कमी

दूसरों की समस्याओं या चिंताओं के प्रति सहानुभूति दिखाना महत्वपूर्ण है। यह एक मजबूत और भावनात्मक संबंध बनाने में मदद करता है। कई बार देखा गया है कि दोस्त के साथ कुछ घटना होती है और आप वहां मौजूद नहीं होते हैं। जिसकी वजह से उसका दिल टूट जाता है और धीरे-धीरे वो दूर होने लगता है।

12. सामाजिक दायित्वों से भागना

किसी समारोह या सामाजिक इवेंट्स में भाग न लेना या उन्हें टालना, आपको अलग-थलग कर सकता है। ऐसे मौकों पर शामिल होने से रिश्ते मजबूत होते हैं। किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए समय देना जरूरी है। अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ समय नहीं बिताते, तो वे आपसे दूर हो सकते हैं।

और पढ़ें:

चाणक्य के अनुसार: महिलाओं के ये 4 गुण पुरुषों से कई गुना ज्यादा

क्या Long distance में रहने से बढ़ता है प्यार या दूरी रिश्ते की ले लेती है बलि?

Share this article
click me!

Latest Videos

क्यों फिर आमने-सामने डॉक्टर्स और ममता सरकार, क्या है 'हल्लाबोल' का कारण
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Israel Lebanon War के बीच Iran ने बरसाई सैकड़ों मिसाइलें, नेतन्याहू ने कर दिया बड़ा ऐलान
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक