
रिलेशनशिप डेस्क। हर मां की चाहत होती है कि वह अपने बेटे के लिए बढ़िया बहू लेकर आए। जो परिवार के साथ बेटे को भी खुश रख सके। सास-ससुर को लेकर चले। मां को अपनी होने वालू बहू से कई तरह की उम्मीदे होती हैं, जिसे वह पूरा करना चाहती हैं। इस दौरान वह कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं जो ताउम्र के लिए बात बिगाड़ देता है और वह बहू को कभी बेटी नहीं मान पाती और न कोई रिश्ता पनप पाता है। जिंदगी भर रह जाती है तो खटास। अगर आप भी बेटे के लिए बहू तलाश रही हैं तो ये गलतियां करने से बिल्कुल दूर रहे। जो सास-बहू के रिश्तों में खलल डाल सकती है।
कई बार देखा जाता है लड़के वाले होने वाली दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले मिलने पर आपत्ति जताते हैं। अगर आपको भी यही लगता है कि मिलने की क्या जरूरत है तो ये गलत है। इससे लड़की के मन में गलत प्रभाव पड़ता है। वह सोचती है कि आप बेटे को कंट्रोल में रखना चाहती हैं और आप खुलों विचारों वाली महिला नहीं है। ऐसे में लड़का-लड़की दोनों को मिलने दें,ताकि वह एक साथ वक्त बिताए और शादी से पहले एक-दूसरे को जान सकें।
2) बेटे से न करें बहू की तुलना
हर मां की आदत की होती है वह अपने बेटे को सबसे अच्छा दिखाती है चाहे वह गलत क्यों न हो। इसलिए बहू को कभी भी बेटे के सामने कम नहीं आंकना चाहिए। इसे वह तिरस्कार समझ सकती है। हर बात पर आप बेटे की तारीफ करती हैं और बहू को गलत
ठहराती हैं तो ये उसके मन में सास के लिए निगेटिव छवि पैदा करती है।
3) लड़की वालों न कराए एक्स्ट्रा खर्चा
कई बार होता है लड़के वाले शादी का पूरा खर्चा लड़की के सिर पर मढ़ देते हैं। यहां तक लड़कों वाली की जिम्मेदारी भी उनके सिर डाल देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा ही ख्याल रखती हैं तो इसे तुरंत छोड़ दे। शादी लड़का-लड़की दोनों की तरफ से होती है। इसलिए खर्चा भी बराबर या फिर आधा-आधा होनी चाहिए ताकि आपकी पॉजिटिव इमेज बनी रहे।
4) लड़की के पहनावे पर न करें रोकटोक
बहुत से लोगों की ख्वाहिश होती है कि लड़की अगर उनसे मिलने आ रही हैं तो ट्रेडिशनल आउटफिट ही पहनकर आए लेकिन कई बार सामने वाल इन कपड़ों में कंफर्ट फील नहीं करता। ऐसे में उसे बार-बार ये मत कहें कि उसे क्या पहनना है। ऐसे में लड़की के दिल में आपके लिए बुरी इमेज बनती है और जुड़ा हुआ रिश्ता भी टूट जाता है।
5) आर्थिक स्थिति न उड़ाए मजाक
अगर आपकी आर्थिक स्थित लड़की के घरवालों से ज्यादा अच्छी है लग्जरी है। तो इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि आप उसे नीचा दिखाएं और पैसों का गुरुर रखें। ये ख्याल अच्छे रिश्तो को भी तोड़कर रखा देता है। इसलिए हमेशा अपना स्वभाव विनम्र रखें ताकि किसी को बुरा न लगे।
ये भी पढ़ें- दूसरों की बुराई करने में आता है मजा, कहीं ये आपकी छुपी बीमारी तो नहीं?
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.