
हम सबने ऐसे कई लोगों को देखा है जो अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर तरह-तरह के तोहफे देते हैं। इनमें फूलों और चॉकलेट से लेकर महंगे बैग, घड़ियां और गहने तक शामिल होते हैं। लेकिन, इन सबसे अलग, एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को ऐसा तोहफा देकर चर्चा में है, जो शायद ही किसी बॉयफ्रेंड ने दिया हो। बेंगलुरु के रहने वाले इस लड़के का नाम अविक भट्टाचार्य है। अविक अपनी गर्लफ्रेंड के 26वें जन्मदिन पर 26 किलोमीटर दौड़कर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं!
वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस लड़के की खूब तारीफ कर रहे हैं। लड़के ने यह वीडियो @simranxavik इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो अविक और उसकी गर्लफ्रेंड सिमरन का जॉइंट अकाउंट है। वीडियो की शुरुआत में सिमरन बताती है कि वह अपने जन्मदिन पर 26 किलोमीटर दौड़ना चाहती थी, लेकिन उस दिन तबीयत खराब होने की वजह से वह दौड़ नहीं पाई। तभी अविक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देते हुए 26 किलोमीटर दौड़ने का फैसला किया।
वीडियो में आगे अविक दिखाई देता है। वह कहता है, "मेरी गर्लफ्रेंड 26 साल की हो गई है, इसलिए मैं उसके जन्मदिन पर 26 किलोमीटर दौड़ने जा रहा हूं।" इसके बाद, अविक को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह सिमरन के लिए कई बातें भी कहता है। वीडियो में अविक को सिमरन की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करते हुए भी देखा जा सकता है। खैर, यह वीडियो वायरल हो गया है और कई लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट किया है कि इतना अच्छा बॉयफ्रेंड आखिर कहां मिलेगा।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.