बेंगलुरु में एक 23 साल की लड़की ने अपनी मां और मौसी की प्राइवेट तस्वीरें खींचकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दीं। जब घरवालों को इसका पता चला तो लड़की उसी लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ गई।
मां ने बेंगलुरु के ब्याटारायणपुरा पुलिस स्टेशन में बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेटी की इस हरकत से पूरा परिवार सदमे में है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
25
प्यार में पागलपन
23 साल की रिशा (बदला हुआ नाम) ने अपने बॉयफ्रेंड किरण (बदला हुआ नाम) के साथ अपने घर के लोगों की प्राइवेट तस्वीरें शेयर कीं। अब वह किरण से ही शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है।
35
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में रिशा ने पढ़ाई के लिए घरवालों से मोबाइल लिया था। करीब महीने भर पहले, मां ने उसे एक अनजान लड़के से बात करते हुए पकड़ लिया था। जब मां ने मोबाइल मांगा तो रिशा ने नहीं दिया।
45
मां-मौसी की तस्वीरें
बाद में यह बात रिशा के पिता को भी पता चली। पिता के मांगने पर रिशा ने मोबाइल दे दिया। जब फोन चेक किया तो बेटी की करतूत सामने आ गई। उसने घर में सो रही अपनी मां और मौसी की तस्वीरें खींची थीं और उन्हें अपने बॉयफ्रेंड किरण को भेज दिया था।
55
फोटो डिलीट की गईं
जब इस बारे में उससे पूछा गया तो वह घरवालों के सामने किरण से ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। बाद में उसे समझा-बुझाकर मोबाइल से परिवार की प्राइवेट तस्वीरें डिलीट करवाई गईं। अब मां ने बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ ब्याटारायणपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.