
Bihar Bride Run Away with Lover: सात फेरे लेकर उसने साथ निभाने का वादा तो किसी और से किया था, लेकिन मन में जीवन गुजारने की इच्छा किसी और के साथ थी। घरवालों की बात रखने के लिए उसने शादी तो कर ली, लेकिन आगे वह पति के साथ जाना नहीं चाहती थी। तभी तो बिहार के जमुई में रहने वाली एक लड़की ने ऐसा प्लान तैयार किया, जिस पर फिल्म बन सकती है।
धोखे और प्यार की यह कहानी झाझा प्रखंड के मछलीपट्टी गांव की है। बताया जा रहा है कि बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से एक बारात झाझा आई थी। धूमधाम से लड़का-लड़की की शादी हुई। विवाह के बाद, रीति-रिवाज के अनुसार दूल्हा 5 दिन तक ससुराल में ही रहा। इस दौरान उसने पूरे परिवार से मेल-मिलाप किया और दुल्हन के साथ समय बिताया।
इसके बाद जब वह अपनी दुल्हन को लेकर ससुराल से अपने घर के लिए निकला, तो उसे अंदाजा नहीं था कि रास्ते में उसके साथ ऐसा हादसा होगा, जिससे उबरने में उसे काफी वक्त लग सकता है। झाझा बाजार के पास पहुंचने पर नई-नवेली दुल्हन ने पति से कहा कि उसे प्यास लगी है। दूल्हा कार से उतरकर उसके लिए पानी लेने चला गया। जब वह लौटकर आया, तो देखा कि दुल्हन कार से गायब है।
इसे भी पढ़ें:7 फेरे, मंगलसूत्र और फिर विदाई में टूटा रिश्ता... दुल्हन की आवाज़ ने सबकुछ बदल दिया
बताया जा रहा है कि जैसे ही दूल्हा पानी लेने गया, दुल्हन ने मौके का फायदा उठाया और अपने प्रेमी राजू कुमार के साथ फरार हो गई। जब यह बात सामने आई तो इलाके में हड़कंप मच गया। दुल्हन के पिता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने राजू कुमार समेत कुछ अन्य लोगों पर FIR दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि दुल्हन और राजू कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की ने पहले शादी करने और फिर प्रेमी संग भागने की पूरी योजना पहले से बना रखी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन के अपने घर लौट गया है। खुशियों से भरा माहौल एक पल में ग़मगीन हो गया।
और पढ़ें: दुल्हन बनकर भी नहीं बन पाई बीवी, 7वां फेरा लेने से दूल्हे का इंकार, एक कॉल ने बदल दी किस्मत
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.