
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में धोखा देना या मिलना एक आम बात हो गई है। प्यार की शुरुआत तो कई कसमों-वादों के साथ होती है। लेकिन कभी लड़का तो कभी लड़की इसे निभा नहीं पाते हैं। जिसकी वजह से किसी एक का दिल बुरी तरह टूट जाता है। ऐसा ही कुछ 31 साल की जेस ओ'कॉनर (Jess O’Connor) के साथ हुआ। जब उसे पता चला कि उसके ब्वॉयफ्रेंड और सौतेली मां के बीच चक्कर चल रहा है। महिला ने पूरी कहानी टिकटॉक पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
चार साल से रिश्ते में थी
पेशे से डेंटिस्ट जेस ओ'कॉनर ने बताया कि कैस उसने अपने प्रेमी को सौतेली मां के साथ पकड़ा। टिकटॉक वीडियो में वो बोलती हुई दिख रही हैं,'ठीक है, यहां मेरे एक्स और मेरी सौतेली मां के बीच की कहानी हैं। घटना को पांच साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। मैं चार साल से रिश्ते में थी। वहीं मेरी सौतेली मां 25 साल से पिता के साथ थी। यह काफी लंबा समय था।'
प्रेमी बिस्तर पर नहीं था
"मैरिड एट फ़र्स्ट साइट" स्टार ने बताया कि एक दिन वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पिता और सौतेली मां के घर रात गुजारने का प्लान बनाया। मैं और मेरा एक्स खाने के लिए रात में बाहर गए थे। वापस लौटे और फिर ऊपर के कमरे में सोने चले गए। बतौर ओ'कॉनर सुबह उठी तो प्रेमी बिस्तर पर नहीं था। उसे खोजने के लिए वो नीचे गई। उसने देखा कि उसका प्रेमी अपने ऊपर कंबल के साथ सोफे पर था। उसके कपड़े नीचे पड़े थे। वो दंग रह गई। फिर वो डिनर रूम में देखने गई। जहां पर दो खाली शैंपेन के गिलास और दो सेलफोन रखे थे।
प्रेमी ने सौतेली मां का पहन रखा था अंडरवियर
ओ'कॉनर बताती हैं कि जब मैं डिनर रूम से लिविंग रूम में आई तो देखा कि वो हड़बड़ी में कपड़े पहनने की कोशिश कर रहा था। अचानक मेरी निगाहें उसके अंडरवियर पर पड़ी। उसने लड़की का निक्कर पहन रखा था। ये देखकर चिल्लाने लगी। जिससे पिता और सौतेली मां वहां आ गए।
सौतेली मां घटना को कवर करने की कोशिश की
वो बताती हैं कि उस वक्त मेरी सौतेली मां यह कहकर उसे कवर करने की कोशिश की कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने कपड़े की टोकरी में से गलती से मेरा अंडरवियर निकालकर पहन लिया होगा। लेकिन स्मोकिंग बंदूक पर मिले हाथ के निशान ये पुष्टि कर रहे थे कि दोनों के बीच कुछ हुआ था।
दर्द से उबरने में वक्त लगा
इस घटना के बाद ओ'कॉनर ने अपने प्रेमी को छोड़ दिया। जबकि उसके पिता ने अपनी लंबी पत्नी को छोड़ दिया। महिला का कहना है कि इस घटना के कारण भारी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हुईं। मैंने सुसाइड करने की भी कोशिश की। इन सब से उबरने में काफी लंबा वक्त लग गया। इसलिए मैं पांच साल से सिंगल हूं।
ओ'कॉनर के क्लिप को 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा गया। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,' कल्पना भी नहीं कर सकता कि आपने क्या महसूस किया होगा। अब आप कैसा महसूस कर रही हैं। लेकिन आपको अपने जीवन में ऐसे लोगों की आवश्यकता नहीं है। मुझे खुशी है कि वे अब आपके जीवन में नहीं हैं।'
और पढ़ें:
Women's Day: जब IAS ऑफिसर ने शादी में अपना कन्यादान कराने से किया इंकार, रस्म पर उठाए सवाल
Holi 2023: होली में मिठाई खाने के बाद भी नहीं बढ़ेगा वजन, 7 दिन पहले से फॉलो करें ये डाइट प्लान
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.