
रिलेशनशिप डेस्क. उत्तराखंड के देहरादून में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ 8 महीने तक गंदा काम किया। बेटी के साथ हो रही गंदी हरकत के बारे में मां को पता था। लेकिन लोक-लाज और पति की धमकी की वजह से वो कुछ नहीं कर पा रही थी। लेकिन एक दिन उसका सब्र टूट गया और बेटी को न्याय दिलाने के लिए थाने पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग बेटी के साथ जुलाई 2022 से कर रहा था रेप
घटना विकासनगर के सेलाकुई थाना क्षेत्र की है। महिला ने बताया कि उसने दूसरे धर्म के आदमी से शादी की थी। वो अपने पहले पति से हुई नाबालिग बेटी को भी अपने साथ रखती थी। उसे लगा था कि उसका दूसरा पति जीवन भर साथ निभाएगा। उसकी और उसके बच्ची का सहारा बनेगा।लेकिन जुलाई 2022 में सौतेले पिता की नियत बेटी के ऊपर डोल गई। उसने उसका रेप किया। जब महिला को पति की गंदी हरकत का पता चला तो उसने आपत्ति जताई जिसके बाद हैवान ने उसके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला डर गई। लोक-लाज के भय से उसने चुप्पी साध लीं।
विरोध करने पर जाने से मारने की दी धमकी
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि पहली दफा रेप करने के बाद पति ने माफी भी मांगी थी कि फिर से वो ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन वो सुधरा नहीं। वो नशे की हालत में जब भी घर आता था, तब बेटी के साथ गंदी हरकत करता था। मना करने पर मारपीट करता था। लेकिन आखिर एक मां कब तक चुप रह सकती थी। वो पति की दरिंदगी से तक आकर पुलिस थाने पहुंच गई और न्याय की गुहार लगाई।
हैवान पहुंचा सलाखों के पीछे
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पॉस्को समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई करते हुे उसने सेलाकुई क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें:
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.