
Relationship Red Flag: वैसे तो हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई बड़ा राज छुपा होता है, लेकिन जब ये सामने आता है, तो कई बार रिश्ते को हिलाकर रख देती है। इसके पीछे वजह है रिश्ते में भरोसा का नहीं होना और सच को छुपाना। 25 साल की लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसने बॉयफ्रेंड का पुराना बर्थ डे कार्ड पढ़ लिया और उसकी दुनिया बदल गई। लड़की ने अपना दुख रेडिट पर शेयर करके लोगों की राय मांगी।
लड़की ने लिखा कि वह ऐसे फैमिली में पली-बढ़ी है, जहां पर क्रिसमस और जन्मदिन के कार्ड घर में सजाकर रखे जाते हैं। जिसे कोई भी उठाकर पढ़ सकता है। इसलिए जब उसने अपने बॉयफ्रेंड की शेल्फ पर कुछ कार्ड रखे देखे, तो उसे यह बिल्कुल सामान्य लगा। उसने जिज्ञासावश एक कार्ड उठा लिया।
लेकिन कार्ड पढ़ते ही वह सन्न रह गई। वह कार्ड उसके बॉयफ्रेंड की ‘महिला बेस्ट फ्रेंड’ का था, जिसमें लिखा था, 'मैं तुमसे शादी करने का इंतजार नहीं कर सकती' और उसमें उनकी सगाई का जिक्र था। तारीख पिछले साल की थी। यह पढ़कर लड़की को झटका लगा, वो तब और हैरान रह गई, कि जिस लड़की ने उस कार्ड को बॉयफ्रेंड को दिया था, उसकी के साथ वो रह रहा है। लड़की ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उसी ‘बेस्ट फ्रेंड’ के साथ अब भी रह रहा है। महिला को अब तक यही बताया गया था कि वे सिर्फ रूममेट और अच्छे दोस्त हैं, यह नहीं कि वे कभी मंगेतर रह चुके हैं।
सच जानने के बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से पूछा भी और बताया कि गलती से उसने कार्ड पढ़ लिया। पर्सनल कार्ड पढ़ने के लिए उसने माफी भी मांगी। लेकिन बॉयफ्रेंड अपना सच बताने की बजाए इसे ‘विश्वासघात’ करार दिया। उसका कहना था कि किसी को भी निजी पत्राचार नहीं पढ़ना चाहिए और उसने उसकी प्राइवेसी की सीमा लांघ दी है। उसने यहां तक कह दिया कि अब वह समझ नहीं पा रहा कि ऐसे व्यक्ति के साथ जिंदगी कैसे बनाए, जिसे प्राइवेसी की कद्र नहीं।
महिला ने अपनी सफाई में कहा कि उसे नहीं पता था कि शेल्फ पर रखा कार्ड प्राइवेट हो सकता है। सच को जहां छुपाने के लिए बॉयफ्रेंड को माफी मांगनी चाहिए थी, उलटे वहीं उससे नाराज बैठा है। वहीं, जब युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर सलाह मांगी, कि क्या उसने सच में सीमा लांघी, या फिर वह खुद ऐसे रिश्ते में है जहां सच्चाई उससे छिपाई जा रही थी? तो हजारों यूजर्स ने बॉयफ्रेंड को ही ‘रेड फ्लैग’ करार दे दिया।
और पढ़ें: शादी के 15 साल पत्नी को लगा जिंदगी का सबसे बड़ा झटका, पति ने वो कहा जिसकी उम्मीद ना थी
लोगों का कहना था कि असली मुद्दा कार्ड पढ़ना नहीं, बल्कि यह है कि उसने अपनी एक्स-फियांसी के साथ रहने की बात छिपाई। कई यूजर्स ने इस रिश्ते को मैनिपुलेटिव बताया। उनका कहना था कि जो व्यक्ति अहम जानकारी छिपाता है, वह भरोसे की बात करने का हक खो देता है।
इसे भी पढ़ें: न अफेयर, न झगड़ा… फिर क्यों टूटा गर्लफ्रेंड का दिल? वजह बना लिविंग रूम