
Man Mum Trend in China: दुनिया भर में आए दिन नए ट्रेंड्स पॉपुलर होते हैं। चीन में हाल के वक्त में मैन मम्स का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड में हग करने पर लड़कियां लड़कों को पैसे देती है। इसे इमोशनल सर्विस भी कहा जाता है। जहां पर लड़कियां लड़कों को गले लगाने के लिए पैसे देती हैं। आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में।
बताया जाता है कि एक लड़की थी, जिसकी थिसिस की तैयारी ने उसे बहुत ज्यादा स्ट्रेस में डाल रखा था। वो जब भी किसी को गले लगाती थी तो उसका तनाव कम हो जाता था। उसने कई दिनों तक सिंपल किसी को भी गले लगाया और उसका विश्वास मजबूत हुआ। फिर उसने ये बात अपने दोस्तों के बीच बताई। उसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहां पर फीमेल स्टूडेंट और यंग लड़कियों के बीच ‘हग थैरेपी’ की मांग बढ़ गई ।
Man Mum कैसे चुने जाते हैं?
लड़कियां लड़कों को हग करने के लिए पैसे देती हैं। 250 से 600 रुपए तक लड़के चार्ज करते हैं। पार्क, मॉल या मेट्रो स्टेशन हर जगह यह ट्रेंड देखने को मिल जाता है। लड़कियां लड़कों को गले लगाने के लिए चुनती हैं और उनसे अपनी भावनाएं भी शेयर करती हैं। लड़कियां पहले लड़के को देखती है और अंदाजा लगाती है कि उसका हग उन्हें मन की शांति देगा।
यह सिर्फ 'जॉब' नहीं, इमोशनल एक्टिविटी भी है
कुछ लड़के इसका इस्तेमाल व्यवसाय की तरह देखते हैं,'600 रुपये में हग' लिखे पोस्टर्स लेकर खड़े रहते हैं। लेकिन उनके शब्दों में यह केवल पैसा कमाने का माध्यम नहीं है बल्कि वे कहते हैं कि हमारा मकसद इमोशनल सहारा देना है, सिर्फ पैसे कमाना नहीं।
रिश्तों से जुड़ी सीख
सपोर्ट की अहमियत – कभी-कभी गले की गर्माहट ही मन का भार हल्का कर देती है।
पावर्ड रिलेशनशिप्स – दोस्तों, पार्टनर या परिवार से खुलकर बात करने से इमोशनल जुड़ाव बढ़ता है।
इमोशनल पेडालिटी – अगर हम दूसरों को गले लगाना सीखें, तो भले ही वो 'मैन मम्स' की तरह पैसे वाला न हो, फिर भी रिश्तों की मिठास में बढ़ोतरी हो सकती है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.