हीरो-हीरोइन वाली एंट्री नहीं, शिव-पार्वती बनकर की शादी, Viral Video देख दंग रह गए लोग

Published : Apr 18, 2025, 04:55 PM ISTUpdated : Apr 18, 2025, 04:56 PM IST
viral video

सार

Shiv Parvati wedding: आज के दौर में लड़का-लड़की अपनी शादी में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। कोई बॉलीवुड थीम पर शादी कर रहा है तो कोई सेलेब्स की शादी कॉपी कर रहा है। लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की भगवान के रूप में दिखें। 

Shiv Parvati theme wedding: अपनी शादी में कुछ अलग करने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि लड़का-लड़की हद पार कर जाते हैं। पैसा पानी की तरह बहाते हैं, वेडिंग ड्रेस पर और वेन्यू पर लाखों खर्च करते हैं। कई बार उनका सोचा हुआ थीम लोगों को पसंद आता है और कई बार वो मजाक के पात्र बन जाते हैं। ठुमका लगाती दुल्हन, प्यार जताता दूल्हा तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन इससे 4 कदम आगे लड़का-लड़की निकल गए जिन्होंने अपनी शादी में कुछ ऐसा किया जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। लोग यही कह रहे हैं कि पता नहीं अब क्या-क्या देखना पड़ेगा।

Lucky Rajput नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शादी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें लड़का-लड़की शिव और पार्वती के गेटअप में नजर आएं। दुल्हन ने रेड कलर का पारंपरिक लहंगा पहना है और पूरा गेटअप मां पार्वती की तरह है। सिर पर मुकुट,चुनरी, गजरा और कंधों पर पारंपरिक आभूषण सजा है।बड़ी सी बिंदी और नथिया में वो बहुत ही सुंदर लग रही है। वहीं लड़का पूरी तरह से शिव के गेटअप में था। हाथ में डमरू और त्रिशूल था। इतना ही नहीं नंदी के वेशभूषा में एक शख्स भी स्टेज पर मौजूद था।

भक्तिमय हो गए बाराती-घराती

आपने शिव विवाह रचाती नाटक मंडली में ये सब होता हुआ देखा होगा। लेकिन असल में शिव की तरह शादी करने वाला कपल पहली दफा देखा होगा। दुल्हन स्टेज पर आती है और शिव बने दूल्हे के पास जाती है। इस दौरान दूल्हा अपना त्रिशुल नंदी बने शख्स को थमा देता है। स्टेज पर दोनों एक दूसरे के गले लगते हैं जिससे वहां मौजूद लोग भक्तिमय हो जाते हैं।

 

 

लोग कर रहे हैं ऐसी शादी की आलोचना

भले ही सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन लोगों को शादी का यह थीम पसंद नहीं आ रहा है। लोग बोल रहे हैं कि और क्या-क्या देखना पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा,'भई सच में इन तमाशों की अब कोई हद नहीं रह गई पता नहीं कहां जाकर रुकेंगे।' एक यूजर ने लिखा कि लोगों ने सनातन धर्म का मजाक उड़ा दिया है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!