
Parenting Tips: जब बच्चा बड़ा होने लगे तो उसे बहुत कुछ सिखाना जरूरी होता है। इसके लिए हम उन्हें ट्यूशन और स्कूल लगवाते हैं। लेकिन इसके साथ ही माता-पिता को भी अपने तरफ से बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। जब बच्चा 7-8 साल में कदम रखता है तो उस पर हालात काफी बदल जाते हैं। ऐसे में उसे सही दिशा की और गाइड करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस उम्र में उसका दिमाग विकसित होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा उन्हें जिंदगी के खास पहलुओं के बारे में बताना भी जरूरी होता है। तो आइए इस लेख में जानते हैं कि जब बच्चा बड़ा होने लगे तो उसे क्या सिखाना चाहिए।
छोटे बच्चों को समझ नहीं आता कि कब और कहां क्या कहना सही है। इसके साथ ही वे अपने बड़ों को भी नहीं पहचान पाते कि वे कौन हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने बच्चों को दूसरों से सम्मान से बात करना सिखाएं।
जब बच्चा बड़ा होने लगता है तो वह बेवजह खर्च करना शुरू कर देता है। ऐसे में आपको बचपन से ही उन्हें पैसे की अहमियत बतानी चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें सही जगह पैसे खर्च करने के बारे में पता चले। इसके अलावा उन्हें छोटी-छोटी बचत करना सिखाएं जैसे गुल्लक में पैसे जमा करना।
आजकल बच्चे बचपन से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। साथ ही आज के दौर में बच्चे टेक्नोलॉजी से काफी जुड़े हुए हैं। इसलिए उन्हें इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना सिखाना चाहिए।
बच्चे को अपना काम खुद करना सिखाना बहुत जरूरी है, नहीं तो बच्चा हमेशा के लिए अपने माता-पिता पर निर्भर हो जाएगा। उन्हें अपना काम खुद करने के लिए कहें जैसे कपड़े ठीक से पहनना, बैग पैक करना, खाना खाना। इसके साथ ही आपको उन्हें समय की कीमत भी समझानी चाहिए।