
रिलेशनशिप डेस्क. सबसे डिफरेंट लहंगा...सबसे डिफरेंट एंट्री...अब आमतौर पर हर दुल्हन अपनी शादी को सबसे अलग बनाना चाहती है। पहले की शरमाती संकुचाती दुल्हन की जगह अब बिंदास दुल्हनों ने ले ली है। वो अपनी शादी को स्पेशल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। जयमाल के दौरान एंट्री कैसी होगी ये खुद दुल्हन तय करती है। ऐसा ही एक दुल्हन ने हाल ही में किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम अकाउंट @sachkadwahai पर दुल्हन की एंट्री का वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। मैरून कलर के लहंगा में दुल्हन काफी हसीन लग रही है। 16 श्रृंगार के साथ दुल्हन ने घूंघट ओढ़ रखा है जिसे पर संजीव की दुल्हनिया लिखा है। स्टेज पर जाते-जाते दुल्हन विचित्र डिमांड कर बैठती है। जिसे सुनकर लोग उसे पूरा करने में लग जाते हैं। दरअसल, दुल्हन की एंट्री जब हो रही थी तब गाना नहीं बज रहा था। इसे देखकर दुल्हन निराश हुआ और उसे खुद कहना पड़ा 'गाना लगवा दिया'। वो अपने आगे चल रही बहन से जिस अंदाज में इसे बोला वो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।
घराती डिमांड पूरी करने के लिए भागते हैं
दरअसल, आज की शादियों में दुल्हन एंट्री डांस के साथ करती है। ये कॉमन ट्रेंड बन गया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दुल्हन भी डांस करते हुए स्टेज पर अपने दुल्हे राजा के पास जाना चाहती थी। लेकिन किसी को इस बात का ख्याल ही नहीं रहा। जिसकी वजह से उसे खुद ही ये बोलना पड़ा, ‘गाना लगवा दिया?’ अचानक उसके परिवार के लोग यानी घराती उसकी डिमांड को पूरा करने के लिए वहां से भागते हैं और शोर में सुनाई देता है कि गाना लगवा दो!
वीडियो देख लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट
वीडियो को अब तक 35 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'संजीव भाई बुरा मत मानना, लेकिन आपकी तो लग गई।' वहीं एक ने लिखा,'भाई इस लड़की को देखकर इसके पति पर तरस आ रहा है।' वहीं, एक ने लिखा, ‘बिना गाने के ही आ जाओ यार, मैं वेट कर रहा हूं।’
और पढ़ें:
मौज या सजा! 3 दिन पहली तो 3 दिन दूसरी बीवी संग रात गुजारेगा पति, संडे को मिलेगी आजादी
जानें कौन है वो कपल जिसने 82 रुपए पर लगाया दांव और कमा लिए 82 लाख रुपए
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.