Video: शादी पर दुल्हन का रवैया देख लोगों को आया दूल्हे पर तरस, बोले-भाग जाओं मंडप से ये सोनम टाइप है

Published : Jun 20, 2025, 08:01 AM IST
bride and groom

सार

Bride Humiliates Groom:शादी एक पवित्र रिश्ता होता है जहां दो दिल हमेशा के लिए जुड़ते हैं। लेकिन कई बार इस रिश्ते पर सवाल खड़ा हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक दुल्हन के खराब बिहेवियर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग दंग हैं। 

Bride Humiliates Groom: तू चाहें जितना सितम कर लें..तेरा ही बनकर रहूंगा, शायद यहीं मन में दूल्हा सोच रहा हो, क्योंकि जिस तरह दुल्हन दूल्हे के साथ शादी की रस्म के दौरान हरकत कर रही है वो बर्दाश्त के बाहर की बात है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर शादी के खूबसूरत रिश्ते पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

क्यों शादी के वीडियो पर मचा बवाल

इस वीडियो में स्टेज पर दूल्हा खड़ा रहता है, दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ श्रृंगार करके पहुंचती है। स्टेज पर दूल्हा दुल्हन को लाने के लिए अपना हाथ बढ़ता है तो दुल्हन उसके हाथ को झटक देती है। इसके बाद उसे धक्का देती है। दूल्हा हैरान होकर देखता रहता है। फिर वो दूल्हे को मिठाई खिलाने की बजाय खुद खा लेती है। इसके बाद जयमाला पहनाती है। लेकिन जयमाला गिर जाता है। जिसके बाद दूल्हा खुद उसे उठाकर पहनता है। दुल्हन का रिएक्शन देखकर रिश्तेदार और मेहमान हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग तो मुस्कुराते भी नजर आते हैं, जबकि दूल्हा बिल्कुल चुपचाप खड़ा रहता है।

 

 

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर दुल्हन को किसी बात से आपत्ति थी तो उसे शादी से पहले ही स्पष्ट कर देना चाहिए था। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि दूल्हे ने कुछ ऐसा कहा या किया होगा जिससे दुल्हन का गुस्सा फूटा। वहीं कुछ लोग कर रहे हैं कि इतना अपमान नहीं सहना चाहिए, वो बिल्कुल सोनम जैसा हाल करेगी।

शादी के रिश्ते में सम्मान जरूरी

यह घटना हमें एक जरूरी बात याद दिलाती है रिश्ते में प्यार के साथ-साथ सम्मान भी बेहद जरूरी होता है। चाहे दूल्हा हो या दुल्हन, दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। सार्वजनिक अपमान से रिश्ता शुरू होने से पहले ही कमजोर हो सकता है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!