Chanakya Niti on Money: धनवान बनने के बाद इन 4 चीजों से रहें दूर, वरना हो सकता है नुकसान

Published : Oct 18, 2026, 04:20 PM IST

Chanakya Niti on Money: चाणक्य नीति कहती है कि पैसा कमाना जितना जरूरी है, उसे संभालना भी उतना ही अहम है। आचार्य चाणक्य ने पैसों के मैनेजमेंट, लाइफस्टाइल और हमारे बर्ताव को लेकर कई जरूरी बातें बताई हैं। पैसा आने के बाद इंसान को क्या करना चाहिए और…

PREV
15
चाणक्य नीति

पैसा कमाना जितना मुश्किल है, उसे बचाकर रखना उससे भी बड़ा चैलेंज है। इसके लिए आपको मेहनत, समझदारी, धैर्य और सही फैसलों की जरूरत होती है। चाणक्य नीति के मुताबिक, जब आपके हाथ में पैसा आने लगे तो आपको घमंड, दिखावे और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। आइए देखते हैं कि अमीर बनने के बाद इंसान को कौन से चार काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए।

25
अपनी दौलत का दिखावा न करें

चाणक्य नीति कहती है कि पैसा आते ही कुछ लोग अपनी दौलत का दिखावा करने लगते हैं। वे महंगी चीजें खरीदते हैं, कैश फ्लॉन्ट करते हैं या दोस्तों के सामने अपनी कमाई की डींगें हांकते हैं। आपकी यह आदत दूसरों के मन में जलन और फालतू का कॉम्पिटिशन पैदा कर सकती है। इसलिए समझदारी इसी में है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को सीक्रेट रखें और जरूरत के हिसाब से ही पैसा खर्च करें।

35
नाम कमाने के लिए हैसियत से ज्यादा दान न करें

चाणक्य नीति के अनुसार, दान करना एक बहुत अच्छा काम है। लेकिन समाज में नाम कमाने या खुद को महान दिखाने के लिए कभी भी अपनी हैसियत से ज्यादा दान नहीं करना चाहिए। दूसरों की मदद करने से पहले आपको अपनी आर्थिक स्थिति, परिवार की जिम्मेदारियों और भविष्य की सेविंग्स पर ध्यान देना चाहिए। सिर्फ दिखावे के लिए किया गया दान आपको कंगाल बना सकता है।

45
दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए महंगी चीजें न खरीदें

महंगी कारें, ब्रांडेड कपड़े और कीमती गहने खरीदना हर किसी की अपनी चॉइस होती है। लेकिन सिर्फ दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए अपनी कमाई से ज्यादा पैसा खर्च करना बेवकूफी है। आपकी यह आदत आपको कर्ज के जाल में फंसा सकती है और आप बड़ी आर्थिक मुसीबत में पड़ सकते हैं।

55
शराब और बुरी आदतों से दूर रहें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी भी तरह का नशा इंसान की सेहत, रिश्तों और बैंक बैलेंस पर बहुत बुरा असर डालता है। बुरी आदतों की वजह से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं और लोगों ने अपनी सारी दौलत गंवा दी है। शराब या किसी भी नशे की लत इंसान के सोचने-समझने की ताकत को खत्म कर देती है। इससे फालतू खर्च बढ़ता है और इंसान पाई-पाई को मोहताज हो सकता है।

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories